West Bengal: सिलीगुड़ी में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत बिगड़ी, कम हुआ शुगर लेवल
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत अचानक खराब हो गई है. सिलीगुड़ी के दागापुर में कार्यक्रम में संबोधन के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई. केंद्रीय मंत्री की सेहत में यह गिरावट शुगर लेवल कम होने की वजह से हुई है.
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत अचानक खराब हो गई है. सिलीगुड़ी के दागापुर में कार्यक्रम में संबोधन के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई. केंद्रीय मंत्री की सेहत में यह गिरावट शुगर लेवल कम होने की वजह से हुई है.
नितिन गडकरी पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में योजनाओं की सौगात देने पहुंचे थे. यहां उन्होंने 1206 करोड़ रुपए की लागत वाली 3 एनएच परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.
कार्यक्रम के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद सुकना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से एक टीम पहुंची और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया. अब नितिन गडकरी की तबीयत ठीक बताई जा रही है.
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत बिगड़ गई है। गुरुवार को सिलीगुड़ी में कार्यक्रम के दौरान, मंच पर ही गडकरी असहज महसूस करने लगे। उन्हें फौरन फर्स्ट एड दिया गया। pic.twitter.com/De8JlbzDZU
— NBT Hindi News (@NavbharatTimes) November 17, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2022 03:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

