Maharashtra: कांग्रेस के विधायक बिकाऊ नहीं हैं, शिवसेना अपने MLA से बात करें: कांग्रेस नेता कमलनाथ
पूर्व सीएम कमलनाथ (Photo: PTI)

Maharashtra: मुंबई पहुंचे कांग्रेस नेता कमलनाथ ने महाराष्ट्र की सियासी उथल-पुथल पर कहा "आज देश में सौदे की राजनीति हो रही है. म.प्र. का उदाहरण आप जानते हैं. ये राजनीति हमारे संविधान के विपरीत है और भविष्य के लिए खतरे की बात है. शिवसेना को खुद तय करना है कि वे अपने विधायकों से कैसे बात करेंगे. कांग्रेस के विधायक बिकाऊ नहीं हैं"