देश

महाराष्ट्र में बीजेपी और महा विकास अघाडी के बीच छिड़ा जुबानी जंग, भूमि सौदों की जांच की मांग को लेकर 'वाक युद्ध' का नया दौर जारी

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास अघाडी और विपक्षी बीजेपी के बीच नए सिरे से वाक युद्ध छिड़ गया है. बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष किरीट सोमैया की मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के परिवार और कुछ अन्य शिवसेना नेताओं और दिवंगत वास्तुविद अनवेद एम. नाइक के बीच 21 कथित भूमि सौदों की जांच करने की मांग के बाद दोनों पक्षों में वाक युद्ध का नया दौर शुरू हुआ है.

महाराष्ट्र में बीजेपी और महा विकास अघाडी के बीच छिड़ा जुबानी जंग, भूमि सौदों की जांच की मांग को लेकर 'वाक युद्ध' का नया दौर जारी
संजय राउत (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 14 नवंबर : महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास अघाडी (Maha Vikas Aghadi) और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच नए सिरे से वाक युद्ध छिड़ गया है. बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष किरीट सोमैया की मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के परिवार और कुछ अन्य शिवसेना नेताओं और दिवंगत वास्तुविद अनवेद एम. नाइक के बीच 21 कथित भूमि सौदों की जांच करने की मांग के बाद दोनों पक्षों में वाक युद्ध का नया दौर शुरू हुआ है. शिवसेना सांसद ने सोमैया को चेतावनी देते हुए कहा कि वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) जैसी किसी भी एजेंसी, जिस पर उनका नियंत्रण हैं, वह जांच करा सकते हैं.

शिवसेना सांसद संजय राउत ने इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाने से पहले ईडी और सीबीआई जांच कराने के अलावा यहां तक कह दिया कि वह चाहें तो सीआईए, एफबीआई, केजीबी या संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में भी जा सकते हैं. बीजेपी नेता के आरोपों को खारिज करते हुए राउत ने कहा, वह किस बारे में बात कर रहे हैं. कौन सी 21 संपत्तियां हैं, मुझे पांच भी दिखाओ.

यह भी पढ़ें: बीजेपी में दुष्यंत, दिलीप, तरुण चुग, मालवीय, सत्या कुमार सहित कई नेताओं का बढ़ा कद

एक लेनदेन था, जो बिल्कुल कानूनी था. राउत अपना आपा खो बैठे और उन्होंने बीजेपी को 'सेठजी की पार्टी' और सोमैया को 'व्यापारी' करार दिया और कहा कि वह दिल्ली में बैठे अपने आकाओं की इच्छा के अनुसार बातचीत करते हैं. राउत ने हमला बोलते हुए कहा, केवल प्रवर्तन निदेशालय ही क्यों, सीबीआई भी है. आप इंटरपोल जाइए, एफबीआई, केजीबी और संयुक्त राष्ट्र से जांच कराइये.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2020 07:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).