देश

सुप्रीम कोर्ट: ममता बनर्जी का मीम बनाने वाली प्रियंका शर्मा की बेल आज होगी सुनवाई

जस्टिस इंदिरा बनर्जी (Justice Indira Banerjee) और जस्टिस संजीव खन्ना (Justice Sanjiv Khanna) की बेंच ने कहा कि मंगलवार को बीजेपी यूथ विंग की कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा की जमानत याचिका (Bail Plea) पर सुनवाई होगी

सुप्रीम कोर्ट: ममता बनर्जी का मीम बनाने वाली प्रियंका शर्मा की बेल आज होगी सुनवाई
प्रियंका शर्मा (Photo Credits: ANI)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर करने के लिए गिरफ्तार की गई भारतीय जनता पार्टी (BJP) यूथ विंग की कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा (Priyanka Sharma) द्वारा दायर की गई याचिका पर आज सुनवाई होगी. बता दें कि प्रियंका शर्मा को ममता बनर्जी की बनावटी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है.

जस्टिस इंदिरा बनर्जी (Justice Indira Banerjee) और जस्टिस संजीव खन्ना (Justice Sanjiv Khanna) की बेंच ने कहा कि मंगलवार को बीजेपी यूथ विंग की कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा की जमानत याचिका (Bail Plea) पर सुनवाई होगी. प्रियंका शर्मा की गिरफ्तारी के बाद उनकी मां ने कहा कि उनकी बेटी बेकसूर है और उसे बेबुनियाद फंसाया गया है. बीजेपी यूथ विंग की नेता प्रियंका शर्मा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भी भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें:- ममता बनर्जी की PM मोदी को धमकी, कहा- आपने मुझे और बंगाल को बदनाम किया है, इंच- इंच का बदला लूंगी

यह है पूरा मामला

दरअसल, प्रियंका शर्मा ने ट्विटर पर ममता बनर्जी की एक फोटोशॉप इमेज शेयर की थी. यह फोटो असल में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के मेट गाला लुक को फोटोशॉप कर के बनाई गई थी. इसी को लेकर प्रियंका शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई थी. जिसके बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2019 11:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).