VIDEO: 'मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं': PM मोदी ने Bihar की बहनों को दिया बड़ा तोहफा, Congress-RJD पर लगाया मां को गाली देने का आरोप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार राज्य जीविका निधि क्रेडिट कोऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड का वर्चुअल शुभारंभ किया. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना से बिहार की लाखों माताओं और बहनों को आर्थिक सुविधा मिलेगी.
Bihar Jeevika Nidhi Cooperative Union: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार राज्य जीविका निधि क्रेडिट कोऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड का वर्चुअल शुभारंभ किया. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना से बिहार की लाखों माताओं और बहनों को आर्थिक सुविधा मिलेगी. प्रधानमंत्री (PM Modi in Bihar) ने कहा कि अब हर गांव में जीविका से जुड़ी महिलाओं को आसानी से ऋण और आर्थिक मदद मिल सकेगी, जिससे उनके काम और व्यवसाय को बल मिलेगा. इस अवसर पर पीएम मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और एनडीए सरकार (NDA Government) को बधाई दी.
उन्होंने कहा कि देश के विकास की असली ताकत महिलाओं का सशक्तिकरण (Women Empowerment) है. इसके लिए उनके जीवन से हर तरह की मुश्किलों को कम करना जरूरी है.
ये भी पढें: VIDEO: PM मोदी को गाली देने पर मचा बवाल, BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता में मारपीट, हंगामे का वीडियो वायरल
राजपरिवारों में जन्मे ये 'युवराज'...: पीएम मोदी
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi says, "...These 'yuvraaj' born in royal families cannot understand the 'tapasya' of a poor mother and the pain of her son. They were born with a silver spoon in their mouth. They think that the power of the country and of Bihar is the legacy… pic.twitter.com/EW6hJAT5Cb
— ANI (@ANI) September 2, 2025
संबोधन के दौरान भावुक हुए PM मोदी
अपने इस संबोधन के दौरान पीएम मोदी भावुक भी हो गए. हाल ही में हुए एक विवाद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि परंपरा और संस्कृति से भरपूर बिहार में उनकी मां के बारे में अपमानजनक बातें कही गईं. पीएम मोदी ने कहा कि यह सिर्फ उनकी मां का ही नहीं, बल्कि पूरे देश की माताओं, बहनों और बेटियों का अपमान है. उन्होंने कहा कि वे जानते हैं कि इस घटना ने बिहार की हर मां को गहरा आघात पहुंचाया है.
'मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं'
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और RJD नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''राजपरिवारों में जन्मे ये 'युवराज' एक गरीब मां की तपस्या और उसके बेटे के दर्द को नहीं समझ सकते. वे मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं. वे सोचते हैं कि देश और बिहार की सत्ता उनके परिवार की विरासत है. उन्हें लगता है कि उन्हें केवल कुर्सी मिलनी चाहिए. लेकिन आप देश की जनता ने एक गरीब मां के मेहनती बेटे को आशीर्वाद दिया और उसे प्रधान सेवक बनाया. वे इसे पचा नहीं पा रहे हैं. उन्होंने मुझे जो गालियां दीं, उनकी सूची बहुत लंबी है.''
'मां के बारे में अपमानजनक बातों ने दिया कष्ट'
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी मां ने बचपन से ही उन्हें संघर्ष और गरीबी में पाला. उन्होंने अपने लिए कभी नई साड़ी भी नहीं खरीदी और परिवार के लिए पाई-पाई बचाकर रखी. उन्होंने कहा कि उनकी मां ने उन्हें अपने से अलग कर दिया, ताकि वे करोड़ों माताओं की सेवा कर सकें. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज उनकी मां इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन जो शब्द इस्तेमाल किए गए, वे बेहद दुखद और पीड़ादायक हैं.
'RJD के जमाने में बिहार में अपराध चरम पर था'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, "मां को गाली देने वाली मानसिकता, बहन को गाली देने वाली मानसिकता, महिलाओं को कमजोर समझती है. ये मानसिकता महिलाओं को शोषण और उत्पीड़न की वस्तु समझती है. इसलिए, जब भी महिला विरोधी मानसिकता सत्ता में आई है, माताओं, बहनों और बेटियों को सबसे ज्यादा तकलीफ हुई है. राजद के जमाने में बिहार में अपराध और अपराधियों का बोलबाला था. जब हत्या, फिरौती और बलात्कार आम बात थी. राजद सरकार हत्यारों और बलात्कारियों को संरक्षण देती थी. उस राजद शासन का खामियाजा किसे भुगतना पड़ा? बिहार की महिलाओं को भुगतना पड़ा."
'जीविका सहकारी संघ से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर'
पीएम मोदी ने कहा कि जिस तरह उनकी मां ने तपस्या की, उसी तरह देश की करोड़ों माताएं प्रतिदिन त्याग और परिश्रम करती हैं. ये महिलाएं ही भारत की असली ताकत हैं और इन्हें सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने दोहराया कि जीविका सहकारी संघ जैसी पहल महिलाओं को नए अवसर और आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रदान करेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2025 01:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

