VIDEO: रायपुर के बीरगांव नगर निगम के बजट में विपक्ष ने किया बवाल, मेयर पर डाल दिया कैन से पानी, जमकर किया विरोध, वीडियो आया सामने
छत्तीसगढ़ के रायपुर के बिरगांव नगर निगम में विपक्ष के पार्षदों ने जमकर हंगामा मचाया. जब मेयर नंदलाल देवांगन बजट पेश कर रहे थे तो पानी की समस्या को लेकर विपक्ष ने पानी की कैन उनके सामने उढेल दी.
रायपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के रायपुर के बिरगांव नगर निगम में विपक्ष के पार्षदों ने जमकर हंगामा मचाया. जब मेयर नंदलाल देवांगन बजट पेश कर रहे थे तो पानी की समस्या को लेकर विपक्ष ने पानी की कैन उनके सामने उढेल दी. इसके साथ ही उनपर भी पानी की कैन उढेल दी. इस घटना के बाद नगर निगम में जमकर हंगामा मच गया और काफी बवाल भी हुआ.
सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @cgboxnews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: रायपुर के कोर्ट में हंगामा, महिला ने वकील पर फेंक दिया चुना, जमकर हुआ विवाद, वीडियो आया सामने
बिरगांव नगर निगम में विपक्ष का हंगामा
#cgbox #Chhattisgarh pic.twitter.com/VGC2XC0GNk
— CG Box News (@cgboxnews) April 4, 2025
नारेबाजी कर हंगामा किया
इस दौरान विपक्ष के पार्षदों ने महापौर मुर्दाबाद के नारे भी लगाएं और पुरे सभागृह में कैन से पानी डाल दिया. बताया जा रहा है की महापौर नंदलाल देवांगन इस दौरान 2025-26 का बजट पेश कर रहे थे.इस दौरान विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया. पानी की समस्या को लेकर ये पार्षद आक्रमक थे.
सत्तापक्ष ने घटना का विरोध किया
इस घटना के बाद नगर निगम के सत्तापक्ष के नेताओं ने इसका विरोध किया. इस घटना के बाद काफी देर तक नगर निगम में हंगामा और अफरा तफरी का माहौल रहा.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2025 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

