देश

ओडिशा: कांग्रेस ने की विधानसभा चुनाव के 9 उम्मीदवारों की घोषणा

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने रविवार को ओडिशा के विधानसभा सीटों के लिए नौ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की....

ओडिशा: कांग्रेस ने की विधानसभा चुनाव के 9 उम्मीदवारों की घोषणा
कांग्रेस (Photo Credits: PTI)

भुवनेश्वर:  अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने रविवार को ओडिशा के विधानसभा सीटों के लिए नौ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Odisha Pradesh Congress Committee) अध्यक्ष निरंजन पटनायक भद्रक जिले के भंडारीपोखरी विधानसभा सीट के अलावा केउंझर जिले के घासीपुरा विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ेंगे.

नलिनीकांता मोहंती भद्रक से, बचरना से सीताकांत मोहापात्रा, सलेहपुर से रबिद्रनाथ कर, महाकालपाड़ा से बिभ्रांशु सेखर लंका, बालिकुडा इरसामा से डॉ. लालतेंदु महोपात्रा और निमापाड़ा से सत्यब्रत पात्रा चुनाव लड़ेंगे.

यह भी पढ़ें: News 24 के कार्यक्रम में ‘गद्दार’ कहे जाने पर भड़के कांग्रेस प्रवक्ता, बीजेपी नेता और एंकर पर फेंका पानी- देखें VIDEO

पार्टी ने अपने दो उम्मीदवारों में बदलाव किया है. देबी प्रसाद मल्लिक को बिभू प्रसाद तराई की जगह तिर्तोल विधानसभा सीट से उतारा गया है, जबकि स्मृति रेखा पही की जगह किसन पांडा को धरमशाला से उतारा गया है.

इस बीच बीजू जनता दल ने रविवार को सरोजिनी हेमब्राम को बारीपाड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारने की घोषणा की है. सरोजिनी मौजूदा समय में राज्यसभा सांसद हैं. उन्हें बांगरीपोसी निर्वाचन क्षेत्र से 2009 में विधायक चुना गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2019 03:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).