उत्तर कोरिया ने अमेरिकी जासूसी विमान गिराने की धमकी दी
देश के रक्षा मंत्रालय ने आरोप लगाया है कि अमेरिका ने जासूसी बहुत बढ़ा दी है और ये भड़काऊ गतिविधियां हैं.
देश के रक्षा मंत्रालय ने आरोप लगाया है कि अमेरिका ने जासूसी बहुत बढ़ा दी है और ये भड़काऊ गतिविधियां हैं. उत्तरी कोरिया ने प्रतिबंधों के बावजूद अपने मिसाइल कार्यक्रम को जारी रखा है.उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि "अमेरिका ने जासूसी गतविधियां युद्धस्तर पर बढ़ा दी हैं." पिछले आठ दिनों के अंदर अमेरिकी जासूसी विमानों ने उत्तर कोरिया की हवाई सीमाओं का उल्लंघन करते हुए भड़काऊ उड़ानें भरी हैं. साथ ही पूर्वी समुद्री क्षेत्र की हवाई सीमा का भी कईं बार हनन किया है. उत्तर कोरिया की केन्द्रीय न्यूज एजेंसी को दिए बयान में प्रवक्ता ने कहा, "इस बात की कोई गारंटी नहीं दी जा सकती कि अमेरिकी एयर फोर्स के ऐसे विमान को देश के पूर्वी समुद्री क्षेत्र में मार गिराया नहीं जाएगा".
क्या उत्तर कोरिया के हथियार का हो रहा यूक्रेन में इस्तेमाल?
कीमत चुकाएगा अमेरिका
इस बयान में उन घटनाओं का जिक्र किया गया है जब अमेरिकी सीमा में उत्तर कोरियाई विमानों को गिराया गया और अमेरिका को चेतावनी दी गई है कि उसे इस जासूसी की कीमत चुकानी होगी. इसके साथ ही परमाणु हथियारों से लैस एक अमेरिकी बैलिस्टिक पनडुब्बी की दक्षिण कोरिया में तैनाती की योजना को इस आधिकारिक बयान में "न्यूक्लियर ब्लैकमेल" कहा गया है जिसके चलते "कोरियाई प्रायद्वीप युद्ध के नजदीक पहुंच चुका है".
अमेरिकी योजना
उत्तर कोरिया के साथ तनावपूर्ण रिश्तों को देखते हुए अप्रैल में अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच सैन्य सहयोग पर सहमति बनी. इसी के तहत बैलिस्टिक मिसाइलों से लैस अमेरिका की एक परमाणु पनडुब्बी की तैनाती की तैयारी है. जून महीने में अमेरिकी सेना ने संयुक्त अभ्यास के लिए एक परमाणु पनडुब्बी दक्षिण कोरिया भेजी जो क्रूज मिसाइल से लैस थी.
अंधाधुंध मिसाइल परीक्षणों के लिए कहां से पैसा लाता है उत्तर कोरिया
अहम बात यह है कि उत्तर कोरिया पर उसके परमाणु कार्यक्रम की वजह से अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगे हुए हैं हालांकि उसने प्रतिबंधों के बावजूद परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मिसाइलों का परीक्षण पिछले साल फिर शुरू किया.
एसबी/ओएसजे (एएफपी, डीपीए)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2023 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

