Maharashtra Assembly: महाराष्ट्र विधानसभा में अजित पवार होंगे विपक्षी दल के नेता, विधानसभा ने दी मंजूरी
उद्धव ठाकरे व अजीत पवार (Photo Credits: Twitter)

Ajit Pawar Leader Of Opposition: एनसीपी नेता अजित पवार होंगे महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता. राकांपा विधायक दल के नेता जयंत पाटिल ने प्रस्ताव रखा और इसे विधानसभा ने मंजूरी दे दी है. विधानसभा में सोमवार को फ्लोर टेस्ट के वक्त जैसी उम्मीद थी, वैसा ही हुआ. शिंदे सरकार ने विश्वास मत जीत लिया. सरकार को 164 विधायकों का समर्थन मिला. विपक्ष में 99 वोट पड़े। इस तरह से शिंदे सरकार बच गई। वोटिंग के वक्त 266 विधायक सदन में मौजूद थे।.