Maharashtra MLC Election Results 2020: महाराष्ट्र विकास अघाड़ी को मिली जीत, पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अरुण लाड ने मारी बाजी
महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (Maha Vikas Aghadi) के उम्मीदवार अरुण लाड (Arun Lad) ने राज्य विधान परिषद चुनाव में पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (Pune Graduate Constituency Seat) सीट पर जीत हासिल कर ली. उन्होंने एनडीए (NDA) के उम्मीदवार संग्राम देशमुख (Sangram Deshmukh) को 48,800 से अधिक मतों से हराया है. वहीं, जीत के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक (Nawab Malik) ने एनडीए पर तंज कस कहा, चुनाव परिणाम पिछले एक साल में महा विकास अगाड़ी और हमारे द्वारा किए गए कार्यों को प्रमाणित करते हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी को सच्चाई समझने की जरूरत है. चुनाव के बाद सरकार बदलने के बारे में उनका दावा खोखला साबित हुआ है.
मुंबई:- महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (Maha Vikas Aghadi) के उम्मीदवार अरुण लाड (Arun Lad) ने राज्य विधान परिषद चुनाव में पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (Pune Graduate Constituency Seat) सीट पर जीत हासिल कर ली. उन्होंने एनडीए (NDA) के उम्मीदवार संग्राम देशमुख (Sangram Deshmukh) को 48,800 से अधिक मतों से हराया है. वहीं, जीत के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक (Nawab Malik) ने एनडीए पर तंज कस कहा, चुनाव परिणाम पिछले एक साल में महा विकास अगाड़ी और हमारे द्वारा किए गए कार्यों को प्रमाणित करते हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी को सच्चाई समझने की जरूरत है. चुनाव के बाद सरकार बदलने के बारे में उनका दावा खोखला साबित हुआ है.
वहीं, किसान आंदोलन को लेकर भी उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा, किसानों की मांग है कि जो क़ानून बनाए गए है उन्हें निरस्त करने का काम किया जाए. MSP को लेकर क़ानून बनाया जाए. उन्होंने कहा कि BJP हमेशा से किसानों की पार्टी नहीं रही, किसानों के माल की लूट करने वालों की पार्टी रही है. BJP को अपना अड़ियल रवैया छोड़कर किसानों की मांग को पूरा करना चाहिए. Coronavirus Cases Update: महाराष्ट्र के एक गांव में एक सप्ताह में 66 ग्रामीण कोरोना वायरस से संक्रमित.
नवाब मलिक ने कहा:-
Results certify the formation of Maha Vikas Aghadi and work done by us in the past one year. BJP needs to understand the truth. Their claim about change of government after the elections has been proven hollow: Maharashtra Minister and NCP leader Nawab Malik https://t.co/Tkys0gpn9X pic.twitter.com/3Dyb63lYba
— ANI (@ANI) December 4, 2020
देवेंद्र फड़नवीस ने कहा:-
The results of Maharashtra Legislative Council polls are not as per our expectations. We were expecting more seats but won only one. We miscalculated the combined power of the three parties (Maha Vikas Aghadi): Devendra Fadnavis, BJP leader & former Maharashtra CM pic.twitter.com/KtzuS7OwQn
— ANI (@ANI) December 4, 2020
बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने चुनाव परिणाम के बाद कहा कि महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव के नतीजे हमारी उम्मीद के मुताबिक नहीं हैं। हम अधिक सीटों की उम्मीद कर रहे थे लेकिन केवल एक ही जीत पाई. हमने तीनों दलों (महा विकास अघड़ी) की ताकत का गलत अनुमान लगाया. पार्टी आगे इसे लेकर मंथन जरुर करेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2020 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

