देश

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने की सोनिया गांधी से मुलाकात, सहयोग के लिए जताया आभार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और सहयोग के लिए धन्यवाद किया. मुलाकात के दौरान ठाकरे के पुत्र और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे भी थे. पहली बार शिवसेना का कोई प्रमुख कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर पहुंचा.

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने की सोनिया गांधी से मुलाकात, सहयोग के लिए जताया आभार
उद्धव ठाकरे ने की सोनिया गांधी से मुलाकात (Photo Credits-Office of UT Twitter)

नई दिल्ली.  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और सहयोग के लिए धन्यवाद किया. मुलाकात के दौरान ठाकरे के पुत्र और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे भी थे. पहली बार शिवसेना का कोई प्रमुख कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर पहुंचा.

सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात के दौरान ठाकरे ने सहयोग के लिए सोनिया का धन्यवाद किया और राज्य सरकार के अब तक कुछ कदमों और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. सोनिया और उद्धव की मुलाकात उस वक्त हुई है जब वीर सावरकर, एनआरसी एवं एनपीआर और भीमा-कोरेगांव जैसे मामलों को लेकर शिवसेना एवं कांग्रेस के नेता हाल के दिनों में अलग अलग ध्रुव पर नजर आए हैं. यह भी पढ़े-सीएम उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बेटे आदित्य ठाकरे भी साथ थे मौजूद

उद्धव ठाकरे के दफ्तर का ट्वीट-

गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व गठबंधन सरकार का गठन किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2020 10:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).