देश

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और NCP सुप्रीमो शरद पवार के बीच तेज हुई जुबानी जंग

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को राकांपा अध्यक्ष शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि हम 'नटरंग' जैसे इशारे करने के आदी नहीं हैं. फडणवीस ने कहा था कि 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मुकाबले में विपक्ष कहीं भी नहीं है. मुख्यमंत्री के इस बयान पर शरद पवार ने हाथ से इशारा करते हुए उनपर निशाना साधा था.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और NCP सुप्रीमो शरद पवार के बीच तेज हुई जुबानी जंग
सीएम देवेंद्र फडणवीस (Photo Credits: ANI)

जलगांव: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने रविवार को राकांपा अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) पर निशाना साधते हुए कहा कि हम 'नटरंग' जैसे इशारे करने के आदी नहीं हैं. फडणवीस ने कहा था कि 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मुकाबले में विपक्ष कहीं भी नहीं है. मुख्यमंत्री के इस बयान पर शरद पवार ने हाथ से इशारा करते हुए उनपर निशाना साधा था.

फडणवीस ने रविवार को एक रैली में कहा कि बीजेपी नेता ‘नटरंग’ (रंगमंच के अभिनेता पर आधारित 2010 की एक मराठी फिल्म) जैसे इशारे करने के आदी नहीं हैं. उन्होंने कहा कि पवार को चुनाव में हार का अंदाजा हो गया है. सोलापुर के बरशी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पवार ने फडणवीस के बयान के लिए उनपर निशाना साधा था कि भाजपा कुश्ती (चुनाव) के लिए तैयार है लेकिन कोई प्रतिद्वंद्वी ही नहीं है.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: जलगांव से पीएम मोदी का विरोधियों को खुला चैलेंज, हिम्मत है तो घोषणा पत्र में लिखें- 370 वापस लाएंगे

पवार ने कहा था, "मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनके पहलवान तैयार है, लेकिन कुश्ती (लड़ने) के लिए कोई नहीं है. लेकिन, कुश्ती पहलवान से लड़नी चाहिए, न कि (हाथ से कुछ इशारा करते हुए) ऐसे लोगों से." फडणवीस ने कहा कि पवार को हार का अंदाजा हो गया है. इसलिए, हमने कल देखा कि उन्होंने कैसे इशाराबाजी की.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2019 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).