ऑलराउंडर क्रिकेटर रवींद्र जडेजा का बड़ा ऐलान, कहा- मैं BJP का समर्थन करता हूं, पीएम मोदी ने दिया ये जवाब
गुजरात में लोकसभा की कुल 26 सीटें हैं और 23 अप्रैल को तीसरे चरण में सभी सीटों पर वोट डाले जाएंगे. ऐसे में रविंद्र जडेजा का यह मैसेज कई मायने रखता है. वहीं विपक्ष के भी निशाने पर भी आ सकते हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थन का ऐलान किया है. रविंद्र जडेजा ने ट्वीट कर लिखा कि, मैं बीजेपी का समर्थन करता हूं. इससे पहले रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जामनगर में तीन मार्च को भाजपा में शामिल हुई थी. इस तरह क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. बता दें इससे पहले गौतम गंभीर ने बीजेपी ज्वाइन किया था.
वहीं पीएम मोदी ने रविंद्र जडेजा के ट्वीट का जवाब देते हुए उनका शुक्रिया अदा किया. इसके साथ पीएम मोदी ने रविंद्र जडेजा के वर्ल्ड कप टीम में चयन होने पर भी बधाई दी है. गुजरात में लोकसभा की कुल 26 सीटें हैं और 23 अप्रैल को तीसरे चरण में सभी सीटों पर वोट डाले जाएंगे. ऐसे में रविंद्र जडेजा का यह मैसेज कई मायने रखता है.
यह भी पढ़ें:- लक्ष्मण बोले- भारतीय टीम है संतुलित, विराट एंड कंपनी में विश्व कप जीतने का माद्दा
Thank you @imjadeja!
And, congratulations on being selected for the Indian cricket team for the 2019 World Cup. My best wishes. https://t.co/wLbssqSoTB
— Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) April 16, 2019
वहीं विपक्ष के भी निशाने पर भी आ सकते हैं. वहीं रविंद्र जडेजा के इस तरह समर्थन के ऐलान के बाद माना जा रहा है कि उनके आने से खासकर युवाओं को जोड़ने में मदद मिलेगी. लोकसभा चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, तमाम राजनीतिक दलों में उठापटक का दौर जारी है.
I support BJP.@narendramodi #rivabajadeja jai hind 🇮🇳 pic.twitter.com/GXNz5o07yy
— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) April 15, 2019
गौरतलब हो कि क्रिकेट खिलाड़ी रविंद्र जडेजा की पत्नी के बीजेपी में शामिल होने के महज महीने भर बाद उनके पिता और बहन कांग्रेस में शामिल हो गए. जडेजा के पिता अनिरूद्ध सिंह और बहन नैनाबा जामनगर जिले के कलवाड शहर में एक रैली के दौरान कांग्रेस के नेता हार्दिक पटेल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए, रविंद्र जडेजा जामनगर के रहने वाले हैं. गुजरात में लोकसभा की कुल 26 सीटें हैं और 23 अप्रैल को तीसरे चरण में सभी सीटों पर वोट डाले जाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2019 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

