नर्मदा जयंती पर CM Shivraj Singh Chouhan का ऐलान- 'नर्मदापुरम्' नाम से जाना जाएगा होशंगाबाद जिला
मध्यप्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार यानी आज नर्मदा जयंती के शुभ अवसर पर राज्य के होशंगाबाद जिले का नाम बदलकर 'नर्मदापुरम्' कर दिया है. प्रातः स्मरणीय नर्मदा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार सर्वसम्मत प्रस्ताव भेज रही है कि होशंगाबाद का नाम नर्मदापुरम् रखा जाए.
भोपाल, 19 फरवरी: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने शुक्रवार यानी आज नर्मदा जयंती के शुभ अवसर पर राज्य के होशंगाबाद जिले (Hoshangabad District) का नाम बदलकर 'नर्मदापुरम्' (Narmadapuram) कर दिया है. प्रातः स्मरणीय नर्मदा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार सर्वसम्मत प्रस्ताव भेज रही है कि होशंगाबाद का नाम नर्मदापुरम् रखा जाए.
इससे पहले आज वह नर्मदा जयंती के शुभअवसर पर अपनी पत्नी श्रीमती साधना सिंह (Sadhna Singh) के साथ अमरकंटक (Amarkantak) में आयोजित सभा में शामिल हुए इसके पश्चात् वह होशंगाबाद (अब नर्मदापुरम्) पहुंचे. यहां उन्होंने नर्मदा जयंती के शुभ अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित किया.
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने आज #NarmadaJayanti के शुभ अवसर पर घोषणा की कि अब से होशंगाबाद को 'नर्मदापुरम्' के नाम से जाना जायेगा। pic.twitter.com/ao2JBXloKe
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) February 19, 2021
उन्होंने कहा कि नर्मदा मैया हमें सब देती है, लेकिन हम मैया को क्या दे रहे हैं. पहले दोनों तटों पर पेड़ होते थे. नर्मदा के तट पर बसे सभी शहरों के सीवरेज का पानी मैया की गोद में जा रहा है. हमें मल-मूत्र इत्यादि अपशिष्ट पदार्थों को नर्मदा में बहने से रोकना चाहिए.
होशंगाबाद में आयोजित नर्मदा जयंती महोत्सव। #NarmadaJayanti #नमामि_नर्मदे #NamamiNarmade https://t.co/gj6my8vwir
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) February 19, 2021
बता दें कि ऐसा माना जाता है कि होशंगाबाद नाम होशंगशाह गौरी के नाम पर रखा गया था. लोगों का मानना है कि होशंगशाह गौरी एक लुटेरा था. इतिहास के मुताबिक होशंगाबाद का पुराना नाम नर्मदापुर था, लेकिन 15वीं शताब्दी में मुगल शासक होशंगशाह गौरी यहां आया और उसने इस जगह का नाम बदलकर होशंगाबाद कर दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2021 09:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

