राहुल गांधी को PM पद का उमीदवार बनाएं जाने के सवाल पर जिग्नेश मेवाणी का गोलमोल जवाब
दलित अधिकार कार्यकर्ता जिग्नेश मेवाणी ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के संबंध में शनिवार को पूछे गए एक सवाल को टाल दिया......
चेन्नई: दलित अधिकार कार्यकर्ता जिग्नेश मेवाणी (Jignesh Mevani) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के संबंध में शनिवार को पूछे गए एक सवाल को टाल दिया. द्रमुक ने विपक्ष की ओर से राहुल को प्रधानमंत्री (Prime Minister) पद का प्रत्याशी बनाने की वकालत की थी . इसी को लेकर मेवाणी का पक्ष जानने की कोशिश की गई थी.
गुजरात (Gujarat) के निर्दलीय विधायक से जब पूछा गया कि अगले साल के लोकसभा चुनावों में वह किसको समर्थन देंगे तो उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “मेरा समर्थन लोगों के लिए होगा, गरीब से गरीब, किसानों और श्रमिकों के लिए होगा.”
यह भी पढ़ें: जिग्नेश मेवाणी ने पार की मर्यादा की सारी हदें, 9 मिनट में 6 बार पीएम मोदी को कहे अपशब्द
गुजरात के यह कार्यकर्ता यहां प्रख्यात फिल्म निर्देशक पीए रंजीत द्वारा समन्वित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे. प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी की उम्मीदवारी पर खास तौर पर उनकी राय पूछे जाने पर विधायक ने सीधा उत्तर न देते हुए कहा, “हां, हां हमें दो करोड़ रोजगार मिलना चाहिए और किसानों द्वारा आत्महत्या नहीं की जानी चाहिए.”
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2018 09:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

