TMC में आज मेगा भर्ती की संभावना! कांग्रेस के कीर्ति आजाद, पूनम आजाद, संजय झा और अशोक तंवर हो सकते है शामिल
सीएम ममता बनर्जी (Photo Credits: ANI)

कांग्रेस को आज बड़ा झटका लगने वाला है. खबर है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कीर्ति आजाद और राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले अशोक तंवर टीएमसी में शामिल होंगे. जबकि कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद और कांग्रेस नेता संजय झा भी तृणमूल कांग्रेस में आज शामिल हो सकते हैं. इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भी मौजूद रहने की जानकारी मिल रही है.