VIDEO: 'अखिलेश यादव धर्म विरोधी नहीं...वे श्रीकृष्ण के वंशज हैं': बीजेपी नेता बृज भूषण शरण सिंह ने की सपा प्रमुख की तारीफ
संत कबीर नगर जिले के मगहर में रविवार को पूर्व भाजपा सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
Brij Bhushan Sharan Singh on Akhilesh Yadav: संत कबीर नगर जिले के मगहर में रविवार को पूर्व भाजपा सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह खास तौर पर मौजूद रहे. कार्यक्रम में बृजभूषण शरण सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव धर्म विरोधी नहीं हैं. वह श्रीकृष्ण के वंशज हैं और उन्होंने हाल ही में भव्य मंदिर बनवाया है.
''वह जो कुछ भी करते हैं, वह परिस्थितियों की मजबूरी के कारण करते हैं. किसी धर्म विरोधी सोच के कारण नहीं."
अखिलेश यादव धर्म विरोधी नहीं: बृज भूषण
आज अखिलेश यादव जी का जन्मदिन है.. और जन्मदिन का इससे बेहतर तोहफा और कोई नहीं दे सकता जो भाजपा नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने उन्हें दिया है.
पूर्व सांसद जी ने अखिलेश यादव को धार्मिक व्यक्ति कहा है. बोले, हनुमान जी के प्रशंसक हैं.. अखिलेश यादव ने एक मंदिर भी बनवाया है और… pic.twitter.com/8yTFu3m1Ti
— Vivek K. Tripathi (@meevkt) July 1, 2025
कथावाचक कांड पर भी दी प्रतिक्रिया
इटावा में कथावाचक के साथ हुई मारपीट पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “हर किसी को कथा कहने का अधिकार है. अगर कोई शूद्र होकर कथा कर रहा है, तो उसमें बुरा क्या है? लोगों को वेदव्यास और विदुर की कहानी पढ़नी चाहिए. जो खुद ऊंचे पदों पर थे और समाज में धर्म की शिक्षा देते थे.”
कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं ने शरद त्रिपाठी के परिवारजनों से भी मुलाकात की और उनके साथ संवेदना साझा की. पंकज चौधरी ने कहा कि शरद त्रिपाठी ने जिस समर्पण और लगन से जनता की सेवा की, वह आज भी प्रेरणा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 09:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

