UP Elections: यूपी में सुबह 9 बजे तक 8.02 फीसदी हुआ मतदान, सबसे अधिक कौशांबी में हुई वोटिंग
(Photo Credit : Twitter)

UP Elections 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण में सुबह 9 बजे तक 8.02% वोटिंग हुई है. यूपी में आज 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है. इस चरण में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित प्रदेश सरकार के कई प्रमुख मंत्रियों और कई सियासी दिग्गजों के भाग्य का फैसला होना है. पश्चिम बंगाल में 108 नगरपालिकाओं के चुनाव के लिये आज मतदान

आज  12 जिलों- अमेठी, रायबरेली, सुलतानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती व गोंडा में मतदान हो रहा है. चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, इस चरण में 2.25 करोड़ मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 1.20 करोड़ पुरुष और करीब 1.05 लाख महिलाएं शामिल हैं. थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या भी 1727 है.