देश

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार सहित 5,534 प्रत्शशियों ने दाखिल किया नामांकन

महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और राकांपा नेता अजित पवार समेत 3,754 उम्मीदवारों ने शुक्रवार को पर्चा दाखिल किया. विधानसभा चुनाव के लिए पर्चा दाखिल करने का आज आखिरी दिन था. अभी तक कुल 5,534 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार सहित 5,534 प्रत्शशियों ने दाखिल किया नामांकन
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और सीएम देवेंद्र फडणवीस (Photo Credits-ANI Twitter)

महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस (Devendra Fadnavis), शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और राकांपा नेता अजित पवार (Ajit Pawar) समेत 3,754 उम्मीदवारों ने शुक्रवार को पर्चा दाखिल किया. विधानसभा चुनाव के लिए पर्चा दाखिल करने का आज आखिरी दिन था. अभी तक कुल 5,534 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है.

चुनाव आयोग के अनुसार, नांदेड़ जिले के भेकर सीट से सबसे ज्यादा 135 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है, जबकि सबसे कम महज चार-चार प्रत्याशियों ने मुंबई के माहिम और सेवरी से पर्चा दाखिल किया है. राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री फड़णवीस ने दक्षिण-पश्चिम नागपुर निर्वाचन क्षेत्र से पर्चा भरा है. पर्चा दाखिल करने के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल भी उनके साथ मौजूद थे.

यह भी पढ़ें : सीएम देवेंद्र फड़णवीस का कांग्रेस पर तंज, कहा- पार्टी की मानसिकता पाकिस्तान समर्थक

इस सीट से फड़णवीस के खिलाफ कांग्रेस के आशीष देशमुख चुनाव लड़ रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं आश्वस्त हूं कि आशीर्वाद हमारे साथ है. मैं रिकार्ड जीत दर्ज करूंगा." वित्त मंत्री एवं भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर से चुनाव लड़ रहे हैं. आवास मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री गणेश नाइक ने क्रमश: शिरडी और एरोली सीटों से पर्चा भरा. नाइक हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं.

शिवसेना नेता शिंदे ने ठाणे जिले के कोपरी पचपाखाड़ी सीट से नामांकन दाखिल किया. पवार ने बारामती सीट से नामांकन दायर किया है. वह वर्तमान में भी विधानसभा में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. महाराष्ट्र के इस पूर्व उपमुख्यमंत्री का मुकाबला भाजपा के गोपीचंद पडालकर से होगा.

पवार ने संवाददाताओं से कहा, "चुनाव नतीजे के दिन महाराष्ट्र के लोग देखेंगे कि बारामती के लोग मुझ पर कितना भरोसा रखते हैं." राकांपा के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने नासिक जिले में यीओला सीट से नामांकन दाखिल किया है.

कंकावली सीट से बीजेपी उम्मीदवार नीतेश राणे ने भी पर्चा भरा. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि चार अक्टूबर है जबकि नामांकन पर्चों की जांच पांच अक्टूबर को की जाएगी. सात अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2019 09:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).