देश

अंधेरे इलाकों को रोशन करेगी दिल्ली की केजरीवाल सरकार, स्ट्रीट लाइट योजना को मंजूरी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार ‘मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट योजना’ के तहत समूचे शहर में अंधेरे वाले स्थानों पर 2.1 लाख स्ट्रीट लाइट लगाएगी.

अंधेरे इलाकों को रोशन करेगी दिल्ली की केजरीवाल सरकार, स्ट्रीट लाइट योजना को मंजूरी
सीएम अरविंद केजरीवाल ( फोटो क्रेडिट- ANI )

नयी दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार ‘मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट योजना’ के तहत समूचे शहर में अंधेरे वाले स्थानों पर 2.1 लाख स्ट्रीट लाइट लगाएगी. स्ट्रीट लाइटों को सीसीटीवी कैमरों की तर्ज पर लगाया जाएगा. केजरीवाल ने कहा कि यह योजना एक नवंबर से शुरू होने की संभावना है. विधायक स्ट्रीट लगाने के लिये अपने-अपने क्षेत्रों में अंधेरे वाले स्थानों की सिफारिश करेंगे.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि (Arvind Kejriwal) ने कहा कि इन्हें लगाने की जिम्मेदारी शहर में बिजली वितरण करने वाली तीनों निजी कंपनियों (डिस्कॉम) की होगी. हर कंपनी 70,000 स्ट्रीट लाइट लगाएगी. यह भी पढ़े-प्याज के बढ़ते दामों के बीच अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, कहा-दिल्ली सरकार 24 रुपये किलो बेचेगी प्याज, मोबाइल वैन के जरिये होगी बिक्री

उन्होंने कहा कि हर स्ट्रीट लाइट में एक सेंसर लगा होगा, जो सूर्यास्त होते ही इसे प्रज्वलित कर देगा. स्ट्रीट लाइटों को सीसीटीवी कैमरों की तर्ज पर लगाया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2019 07:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).