Cyclone Amphan: पीएम मोदी ने चक्रवात ‘अम्फान’ से सभी की सुरक्षा की प्रार्थना की, कहा- केंद्र सरकार करेगी पूरी मदद
उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए पीएम मोदी ने हालात का पूरी तरह जायजा लिया और चक्रवाती तूफान से निपटने की तैयारियों के साथ-साथ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) द्वारा प्रस्तुत लोगों को सुरक्षित निकालने की योजना की भी समीक्षा की.
- Read in
- English
नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात ‘अम्फान’ (Amphan) के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोमवार को हर स्थिति से निपटने के उपायों की समीक्षा की. प्रधानमंत्री ने भीषण चक्रवात से संबंधित स्थिति की जानकारी लेते हुए निकासी योजनाओं पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा, मैं सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं और केंद्र सरकार से हर संभव सहायता का आश्वासन देता हूं.
उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए पीएम मोदी ने हालात का पूरी तरह जायजा लिया और चक्रवाती तूफान से निपटने की तैयारियों के साथ-साथ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) द्वारा प्रस्तुत लोगों को सुरक्षित निकालने की योजना की भी समीक्षा की. Cyclone Amphan: चक्रवात ‘अम्फान’ विकराल रूप के साथ कर सकता है एंट्री, ओडिशा और पश्चिम बंगाल अलर्ट पर
Reviewed the preparedness regarding the situation due to cyclone ‘Amphan.’ The response measures as well as evacuation plans were discussed. I pray for everyone's safety and assure all possible support from the Central Government: Prime Minister Narendra Modi (file pic) https://t.co/sY2qZjeix3 pic.twitter.com/Rlt411z9rz
— ANI (@ANI) May 18, 2020
चक्रवाती तूफान से निपटने की अपनी योजना की प्रस्तुति के दौरानएनडीआरएफ के महानिदेशक ने बताया कि एनडीआरएफ की 25 टीमों को जमीनी स्तर पर तैनात किया गया है, जबकि 12 अन्य टीमें रिजर्व में तैयार हैं. देश के विभिन्न हिस्सों में एनडीआरएफ की 24 अन्य टीमें भी आपात स्थिति से निपटने को तैयार हैं. इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री के प्रधान सलाहकार पीके सिन्हा, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के अधिकारी और अन्य मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.
उल्लेखनीय है की चक्रवाती तूफान अम्फान के कारण ओडिशा और पश्चिम बंगाल सबसे अधिक प्रभावित होंगे. यहां बहुत तेज हवाओं के साथ भीषण बारिश होने की संभावना जताई गई है. जिसे देखते हुए ओडिशा और पश्चिम बंगाल में क्रमशः 13 और 17 एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं, जबकि प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर कुछ एनडीआरएफ टीमें एयरलिफ्टिंग के लिए तैयार रखी गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

