निर्मला सीतारमण के नाम पर चल रही स्कीम '21 हजार लगाओ 12 लाख पाओ' वाली स्कीम है झूठी, PIB ने किया अलर्ट
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने संसद में खड़े होकर एक इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म का प्रचार किया है.
- Read in
- English
PIB Fact Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने संसद में खड़े होकर एक इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म का प्रचार किया है. वीडियो के मुताबिक, सिर्फ 21,000 रुपये के निवेश पर 12 लाख तक रुपये की मासिक कमाई संभव है. इतना ही नहीं, वीडियो में यह भी कहा गया कि यही योजना वित्त मंत्री की “प्राइमरी इनकम सोर्स” है. लेकिन क्या यह सच है?
प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इस वायरल वीडियो पर फैक्ट चेक जारी करते हुए साफ कहा कि यह वीडियो डिजिटली अल्टर्ड है और इसमें किए गए सभी दावे 100% झूठे हैं. न तो निर्मला सीतारमण ने किसी ऐसे निवेश प्लेटफॉर्म का समर्थन किया है और न ही सरकार ने कोई ऐसी स्कीम शुरू की है जिसमें 21,000 रुपये पर हर महीने लाखों रुपये लौटाए जाएं.
PIB फैक्ट चेक: वीडियो पूरी तरह फर्जी
🚨Don't fall for this #scam!
A video claims that Union Finance Minister @nsitharaman is promoting an investment platform, promising that an investment of ₹21,000 can earn you up to ₹12 lakh per month.
❌ This is a digitally altered #fake video
⚠️ No… pic.twitter.com/po1pMzmNIH
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) August 25, 2025
संसद वाला सीन भी नकली!
इस वीडियो को एडिट कर ऐसा बनाया गया है, मानो वित्त मंत्री लोकसभा में इस प्लेटफॉर्म का प्रचार कर रही हों. असल में, यह वीडियो AI तकनीक और डिजिटल एडिटिंग से छेड़छाड़ कर बनाया गया है.
लोगों को ठगने की कोशिश
PIB ने चेतावनी दी है कि यह एक ऑनलाइन फ्रॉड स्कीम है, जिसका उद्देश्य लोगों को आसान पैसे का लालच देकर ठगना है. ऐसे फर्जी मैसेज या वीडियो में दिखाए गए दावों पर भरोसा करना खतरनाक हो सकता है.
निवेश से पहले क्या करें?
- किसी भी स्कीम में पैसे लगाने से पहले उसकी जानकारी सरकारी वेबसाइट या आधिकारिक स्रोत से जरूर जांचें.
- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो या संदेशों पर आंख बंद कर भरोसा न करें.
- असामान्य रूप से ज्यादा रिटर्न का वादा करने वाली स्कीमें अक्सर ठगी का हिस्सा होती हैं.
वित्त मंत्री के नाम पर फैलाया गया यह वीडियो फेक न्यूज का एक और उदाहरण है. इसलिए, अगली बार जब कोई आपको "₹21,000 लगाओ और 12 लाख रुपये पाओ” जैसी स्कीम दिखाए, तो समझ लीजिए यह धोखाधड़ी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2025 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

