Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा चूक मामले में एक और आरोपी महेश की हुई गिरफ्तारी, दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में होगी पेशी
LOKSABHA

संसद सुरक्षा चूक मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जल्द ही दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट के संबंधित न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आरोपी का नाम महेश है. उधर, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में पकड़े गए आरोपियों को पूरे क्राइम सीन को रीक्रिएट करने के लिए ले जाएगी. जांच से जुड़े एक सूत्र ने शनिवार को यह जानकारी दी. इससे पहले गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों की पहचान मैसूरु निवासी मनोरंजन डी, लखनऊ निवासी सागर शर्मा, हरियाणा के जिंद निवासी नीलम, महाराष्ट्र के लातूर निवासी अमोल शिंदे और पश्चिम बंगाल निवासी ललित झा के रूप में की गई है. यह भी पढ़ें- 'बेरोजगारी और महंगाई के कारण संसद की सुरक्षा में हुई चूक', राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

देखें ट्वीट-