Australia Women vs India Women, 3rd T20I Live Score Update: एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया बनाम टीम इंडिया के बीच खेला जा रहा हैं निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: आज यानी 21 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एडिलेड (Adelaide) के एडिलेड ओवल (Adelaide Oval) में खेला जा रहा है. दूसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को 19 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब दोनों टीमें तीसरा मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेंगी. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कमान सोफी मोलिनेक्स (Sophie Molineux) के कंधों पर हैं. वहीं भारत महिला टीम की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रही हैं. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. आज के इस निर्णायक मुकाबले में दोनों टीमें अपने इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरी हैं. यह भी पढ़ें: Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

ऑस्ट्रेलिया महिला और भारत महिला टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें ऑस्ट्रेलिया ने 27 मैच जीते हैं, जबकि भारत को 9 मुकाबलों में जीत मिली है. आंकड़ों में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी जरूर है, लेकिन भारतीय टीम ने हाल के वर्षों में जोरदार चुनौती पेश की है. ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने दूसरे टी20 में 163/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया था और भारतीय टीम को 144/9 पर रोक दिया था.

ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Australia Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team Match Scorecard)

सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है और यह मुकाबला ट्रॉफी का फैसला करेगा. दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने 163/5 का स्कोर खड़ा कर भारत को 144/9 पर रोक दिया था. इस मैच में भी स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और हरमनप्रीत कौर पर बड़ी पारी खेलने की जिम्मेदारी होगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेथ मूनी, एलिस पेरी और एशले गार्डनर मैच का रुख बदल सकती हैं.

इस हाईवोल्टेज मुकाबले में दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, एलिस पेरी, एशले गार्डनर और मेगन शुट्ट जैसे खिलाड़ी अहम भूमिका निभा सकते हैं. दोनों टीमों के पास संतुलित लाइनअप है, ऐसे में फैंस को एक बार फिर रोमांचक और कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

नोट: ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस तीसरे टी20 मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.