देश

Ceasefire Violation by Pakistan: सीजफायर के बाद भी नहीं सुधरा पाकिस्तान, भारत में घुसपैठ की कर रहा कोशिश; विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने दी जानकारी (Watch Video)

भारत और पाकिस्तान के बीच डीजीएमओ स्तर की बातचीत में संघर्ष विराम पर सहमति बनी थी, लेकिन पाकिस्तान ने कुछ ही घंटों में इस समझौते की धज्जियां उड़ा दी हैं.

Ceasefire Violation by Pakistan: सीजफायर के बाद भी नहीं सुधरा पाकिस्तान, भारत में घुसपैठ की कर रहा कोशिश; विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने दी जानकारी (Watch Video)
Photo- ANI

Special briefing on Operation Sindoor: भारत और पाकिस्तान के बीच डीजीएमओ स्तर की बातचीत में संघर्ष विराम पर सहमति बनी थी, लेकिन पाकिस्तान ने कुछ ही घंटों में इस समझौते की धज्जियां उड़ा दी हैं. भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जारी सैन्य कार्रवाई को रोकने के लिए दोनों देशों के बीच सहमति बनी थी. हालांकि, पाकिस्तान ने इस समझौते का उल्लंघन करते हुए फिर से सीमा पार घुसपैठ की है. भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है. मिस्री ने पाकिस्तान की इस हरकत को 'बेहद निंदनीय' बताया और कहा कि पूरी ज़िम्मेदारी पाकिस्तान की है.

उन्होंने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान हालात की गंभीरता को समझेगा और घुसपैठ रोकने के लिए तुरंत कदम उठाएगा. भारत ने साफ कर दिया है कि उसकी सीमा की सुरक्षा में कोई समझौता नहीं होगा.

ये भी पढें: Indian Army on Ceasefire: LOC पर अब शांति, श्रीनगर में नहीं हुए धमाके; भारतीय सेना ने सीजफायर को लेकर दी ताजा जानकारी

'पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन'

ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष ब्रीफिंग

सेना को सख्ती से निपटने के निर्देश: विदेश मंत्रालय

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "सशस्त्र बल स्थिति पर कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं. उन्हें अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ-साथ नियंत्रण रेखा पर सीमा उल्लंघन की किसी भी पुनरावृत्ति की घटना से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2025 11:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).