Indian Army on Ceasefire: भारतीय सेना ने शनिवार रात एक राहत भरी जानकारी दी है. सेना के मुताबिक, इस वक्त लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) पर कहीं भी गोलाबारी नहीं हो रही है. इसके अलावा श्रीनगर में भी किसी धमाके की पुष्टि नहीं हुई है. इंडियन आर्मी का कहना है कि कुछ ड्रोन जरूर देखे गए थे, लेकिन अब वो ज्यादातर पीछे हट चुके हैं. हालात काबू में हैं और फिलहाल किसी तरह का सीधा खतरा नहीं है. इससे पहले सामने आई कुछ खबरों के चलते लोगों में डर का माहौल बन गया था. लेकिन अब सेना ने साफ कर दिया है कि जमीन पर हालात सामान्य हैं.
सेना और सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं. लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और शांति बताए रखें.
'LoC पर कोई फायरिंग नहीं हो रही है'
#BreakingNews | वर्तमान में नियंत्रण रेखा (LoC) पर कोई फायरिंग नहीं हो रही है: रक्षा सूत्र#CeasefireViolated #CeasefireViolation #IndiaPakistanConflict #IndiaPakistanTensions pic.twitter.com/Fo56s70PQI
— डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) May 10, 2025













QuickLY