देश

Muzaffarnagar Viral Video: '2.5 लाख की बाइक में दो कौड़ी का लॉक': 15 सेकंड में चोरी हो गई रॉयल एनफील्ड बुलेट, सिक्योरिटी सिस्टम पर उठे सवाल

यूपी के मुजफ्फरनगर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक चोर 15 सेकेंड में बुलेट बाइक का लॉक तोड़कर फरार हो जाता है.

Muzaffarnagar Viral Video: '2.5 लाख की बाइक में दो कौड़ी का लॉक': 15 सेकंड में चोरी हो गई रॉयल एनफील्ड बुलेट, सिक्योरिटी सिस्टम पर उठे सवाल
Photo- X/@SachinGuptaUP

Muzaffarnagar Shocker: यूपी के मुजफ्फरनगर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक चोर 15 सेकेंड में बुलेट बाइक का लॉक तोड़कर फरार हो जाता है. यह पूरी घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के स्वरूप चौराहा इलाके की बताई जा रही है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चोर बड़ी ही चालाकी से आता है, जेब से एक नुकीली कील जैसी चीज निकालता है और बाइक के लॉक में डालता है और कुछ ही सेकेंड में लॉक तोड़ देता है. फिर आराम से बाइक पर बैठता है और उसे लेकर फरार हो जाता है.

पूरी घटना में चोर के अंदर न तो घबराहट दिख रही है और न ही कोई जल्दबाजी. ऐसा लग रहा है जैसे वह अपनी ही बाइक लेकर जा रहा है.

ये भी पढें: VIDEO: मुजफ्फरनगर में शादी के करीब एक महीने में ही घर की लड़ाई पहुंची सड़क तक! ससुराल वालों के खिलाफ धरने पर बैठी नई नवेली दुल्हन; जानें क्या है पूरा मामला

15 सेकंड में बुलेट का लॉक तोड़कर फरार

बाइक मालिक ने दर्ज कराई शिकायत

बाइक मालिक ने सिविल लाइंस थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई है. पीड़ित का कहना है कि यह उसकी मेहनत की कमाई थी, जिसे चोर पल भर में उड़ा ले गया. बाइक की कीमत करीब दो से ढाई लाख रुपये बताई जा रही है.

बुलेट की सिक्योरिटी सिस्टम पर सवाल

इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग यूपी की कानून व्यवस्था पर तंज कस रहे हैं. इसके साथ ही रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइक की सिक्योरिटी सिस्टम पर भी सवाल उठ रहे हैं. अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में कितनी जल्दी कार्रवाई करती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2025 01:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).