Lok Sabha Elections 2024: कंगना रनौत के बाद CM ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, TMC के निशाने पर आए BJP सांसद दिलीप घोष- VIDEO
पश्चिम बंगाल की बर्धमान-दुर्गापुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उनके खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया है.
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का विवादित बयान शुरू हो चुका है. बीजेपी नेता और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पर विवादित टिप्पणी के बाद अब सीएम ममता बनर्जी पर अपमानजनक बातें कही गई हैं. दरअसल, पश्चिम बंगाल की बर्धमान-दुर्गापुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उनके खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया है.
दिलीप घोष ने कहा कि दीदी जब गोवा जाती हैं, तो खुद को गोवा की बेटी कहती हैं. जब त्रिपुरा जाती हैं, तो खुद को त्रिपुरा की बेटी बताती हैं, उन्हें पहले अपने पिता की पहचान करना चाहिए.
वीडियो देखें:
#WATCH दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल: भाजपा सांसद दिलीप घोष ने कहा, "... दीदी(मुख्यमंत्री ममता बनर्जी) जब गोवा जाती हैं तो खुद को गोवा की बेटी कहती हैं, जब त्रिपुरा जाती हैं तो कहती हैं त्रिपुरा की बेटी हैं, वे पहले अपने पिता की पहचान करें..." pic.twitter.com/tR2yhzuUqX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 26, 2024
इस बयान के बाद दिलीप घोष तृणमूल कांग्रेस (TMC) के निशाने पर आ गए हैं. टीएमसी नेता सुष्मिता देव ने कहा कि इस तरह का वक्तव्य हमारे देश की परंपरा में महिलाओं के लिए हमने कभी नहीं सुना. भाजपा के लोग अपनी एक महिला प्रत्याशी के अपमान के बारे में लंबे-लंबे भाषण दे रहे हैं, लेकिन देश की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री के लिए जिस तरह की भाषा का उपयोग हुआ वह हमारी राजनीति और परंपरा के खिलाफ है.
वीडियो देखें:
#WATCH कोलकाता: दिलीप घोष पर टीएमसी नेता सुष्मिता देव ने कहा, "दिलीप घोष ने जिस तरह का बयान दिया है कि ममता बनर्जी अपने पिता की पहचान दें। इस तरह का वक्तव्य हमारे देश की परंपरा में महिलाओं के लिए हमने कभी नहीं सुना...भाजपा अपनी एक महिला प्रत्याशी के अपमान के बारे में लंबे-लंबे… pic.twitter.com/1VLHtDmgoH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 26, 2024
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का जितना अपमान भाजपा करेगी, लोग उतने ही ममता बनर्जी के साथ रहेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2024 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

