Raja Raghuvanshi Murder Case: एमपी में शादी, मेघालय में मर्डर...फिर यूपी में सरेंडर; राजा रघुवंशी के हत्या की मुख्य संदिग्ध सोनम तक कैसे पहुंची पुलिस?
मेघालय की वादियों में एक नवविवाहित युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मेघालय पुलिस का दावा है कि इस सनसनीखेज हत्याकांड की साजिश किसी और ने नहीं बल्कि उसकी नई-नई दुल्हन सोनम रघुवंशी ने ही रची थी.
Raja Raghuvanshi Murder Case: मेघालय की वादियों में एक नवविवाहित युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मेघालय पुलिस का दावा है कि इस सनसनीखेज हत्याकांड की साजिश किसी और ने नहीं बल्कि उसकी नई-नई दुल्हन सोनम रघुवंशी ने ही रची थी. पुलिस ने खून से सने हथियार और चश्मदीद गवाह के बयान के आधार पर इस गुत्थी को सुलझा लिया है. इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी की 11 मई 2025 को सोनम से शादी हुई थी. शादी के बाद दोनों 20 मई को हनीमून मनाने मेघालय पहुंचे. वहां 22 मई को मावलखियात गांव में एक होमस्टे में रुके. लेकिन अगले ही दिन यानी 23 मई को राजा की बेरहमी से हत्या कर दी गई.
सोनम तक कैसे पहुंची मेघालय पुलिस?
#WATCH | Shillong: On the Raja Raghuvanshi and Sonam Raghuvanshi case, Vivek Syiem, Superintendent of Police, East Khasi Hills, says, "The first person arrested is 19 a 19-year-old Akash Rajput, from Lalitpur. The second accused is Vishal Singh Chauhan, age 22 years, from… pic.twitter.com/4KiWHTsYGP
— ANI (@ANI) June 9, 2025
राजा रघुवंशी के ऐसे हुआ थी हत्या?
मेघालय पुलिस ने जांच के बाद खुलासा किया कि सोनम का अपने से 5 साल छोटे युवक राज कुशवाह से प्रेम संबंध था. राज, सोनम के पिता की प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था. दोनों ने मिलकर राजा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. राज ने इसके लिए तीन सुपारी किलर्स, आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी और विशाल चौहान को हायर किया.
23 मई की दोपहर इन तीनों ने पहले राजा से बातचीत शुरू की और फिर अचानक एक नए 'डाव' (छोटी कुल्हाड़ी) से उस पर पीछे से हमला कर दिया. अधमरी हालत में राजा को वेईसावडॉन्ग झरने के पास एक खाई में फेंक दिया गया.
CCTV वीडियो से हुआ शक
2 जून को राजा का सड़ा-गला शव बरामद हुआ. वहां से एक महिला की सफेद टी-शर्ट, राजा का मोबाइल और अन्य सामान मिला. पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई.
एक टूरिस्ट गाइड ने पुलिस को बताया कि उसने राजा और सोनम के साथ तीन 'हिंदी बोलने वाले' अजनबियों को देखा था. पुलिस को होटल के सीसीटीवी फुटेज में सोनम संदिग्ध हरकत करती दिखी. वह राजा से दूर हटकर मोबाइल पर चैट कर रही थी.
ऐसे पकड़ी गई सोनम
इसके बाद पुलिस ने सोनम और राज कुशवाह के कॉल डिटेल्स निकाले. कॉल रिकॉर्ड्स ने इंदौर कनेक्शन साफ कर दिया. मेघालय पुलिस ने इंदौर पुलिस की मदद ली और वहां से आरोपी दबोच लिए गए. राजा रघुवंशी हत्याकांड में शामिल 4 आरोपियों के गिरफ्तारी के बाद सोनम अकेले पड़ गई.
इससे परेशान होकर उसने 9 जून को गाजीपुर (यूपी) के एक ढाबे पर मिली. रात करीब 1.40 बजे उसे गिरफ्तार किया गया. फिर उसे मेडिकल जांच और पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया और देर रात मेघालय पुलिस उसे लेकर रवाना हो गई.
हर एंगल से जांच कर रही पुलिस
मेघालय पुलिस ने बताया कि सोनम, उसका प्रेमी राज और तीनों सुपारी किलर्स को गिरफ्तार कर लिया गया है और सभी को शिलांग लाया जा रहा है. अब साजिश से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2025 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

