देश

VIDEO: सुल्तानपुर में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा, फिर लाश से लिपटकर खूब रोई

सुल्तानपुर में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की गला रेतकर और ईंट से मारकर हत्या कर दी. पति उनके अवैध संबंध में बाधा बन रहा था, इसलिए दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची. पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है.

VIDEO: सुल्तानपुर में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा, फिर लाश से लिपटकर खूब रोई
(Photo : X)

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर (Sultanpur)जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से (Husband Murder) हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना चांदा के किंदीपुर बाजार की है. बुधवार की रात, कयामुद्दीनपुर गांव के रहने वाले महेश नाम के एक मजदूर की एक बाग में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. जब पुलिस ने जांच शुरू की, तो शक की सुई मृतक की पत्नी पूजा पर गई.

प्रेम संबंध बना हत्या का कारण

पुलिस के अनुसार, पूजा का पिछले एक साल से जय प्रकाश उर्फ डंगर नाम के एक व्यक्ति से प्रेम संबंध था. जय प्रकाश डीजल-पेट्रोल बेचने का काम करता था और उसका पूजा के घर आना-जाना लगा रहता था.

महेश, जो पहले लुधियाना में मजदूरी करता था, कुछ महीने पहले घर लौट आया था और वापस नहीं गया. उसके घर पर रहने की वजह से पूजा और जय प्रकाश को मिलने में दिक्कत हो रही थी. इसी वजह से दोनों ने मिलकर महेश को अपने रास्ते से हटाने का फैसला किया.

ऐसे दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

बुधवार की शाम, जय प्रकाश ने एक साजिश के तहत महेश को खूब शराब पिलाई. जब महेश बहुत ज्यादा नशे में हो गया, तो जय प्रकाश उसे घर छोड़ने के बहाने किंदीपुर बाजार के एक बाग में ले गया.

बाग में पहुंचते ही जय प्रकाश ने महेश को एक पेड़ के नीचे गिरा दिया और फिर पूजा को फोन करके वहां बुला लिया. इसके बाद, पूजा के सामने ही जय प्रकाश ने चाकू से महेश का गला काट दिया. यही नहीं, इसके बाद पूजा ने भी ईंट से अपने पति के सीने पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई.

मोबाइल फोन ने खोला राज

पुलिस ने जब शक के आधार पर पूजा का मोबाइल फोन खंगाला, तो सारा राज खुल गया. कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) से पता चला कि पूजा और जय प्रकाश के बीच पिछले छह महीनों में बहुत ज्यादा बातें हुई थीं. हत्या वाले दिन भी दोनों ने एक-दूसरे को 20 से ज्यादा बार फोन किया था. वारदात के समय भी दोनों के फोन पर बात होने के सबूत मिले.

अगले दिन, दोनों आरोपी लोगों के बीच दुख का नाटक करते रहे, लेकिन पुलिस की जांच के आगे उनकी चालाकी नहीं चली. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, खून लगे कपड़े और ईंट भी बरामद कर ली है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2025 11:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).