Mumbai Maratha Protest: मुंबई में मराठाओ ने किया लोकल ट्रेन की पटरियों पर बैठकर आंदोलन, CSMT का वीडियो आया सामने
मराठा आंदोलन (Maratha Protest) आजाद मैदान (Azad Maidan) में शुरू है. रोजाना बड़ी तादाद में मराठा लोग गांव गांव से मुंबई पहुंच रहे है. सीएसएमटी (CSMT) स्टेशन पर भी बड़ी तादाद में मराठा समाज के लोगों ने आंदोलन किया और लोकल ट्रेन की पटरियों पर ही लेट गए.
Mumbai Maratha Protest: मराठा आंदोलन (Maratha Protest) आजाद मैदान (Azad Maidan) में शुरू है. रोजाना बड़ी तादाद में मराठा लोग गांव गांव से मुंबई पहुंच रहे है. सीएसएमटी (CSMT) स्टेशन पर भी बड़ी तादाद में मराठा समाज के लोगों ने आंदोलन किया और लोकल ट्रेन की पटरियों पर ही लेट गए. मुंबई (Mumbai) शहर के अलग अलग जगहों पर मराठा समाज के लोग आंदोलन (Protest) कर रहे है. कभी सड़क पर तो कभी रेलवे स्टेशन पर आंदोलन किए जा रहे है. 'एक मराठा लाख मराठा ' की घोषणा दी जा रही है.प्रदर्शनकारी सीएसएमटी स्टेशन पर डेरा डाले हुए हैं. उनमें से कुछ सीएसएमटी स्टेशन की पटरियों पर जाकर बैठ गए. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है.मराठा आरक्षण के मुद्दे पर मनोज जारंगे पाटिल पिछले तीन दिनों से आज़ाद मैदान में भूख हड़ताल पर हैं.
राज्य भर से बड़ी संख्या में मराठा प्रदर्शनकारी मुंबई पहुंच रहे है. सीएसएमटी के आंदोलन का वीडियो सोशल मीडिया X पर @fpjindia नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Mumbai Maratha Protest: बॉम्बे HC ने कहा- आंदोलनकारियों पर मनोज जरांगे पाटिल का भी नियंत्रण नहीं, ठाणे में ही रोका जाए
लोकल ट्रेन की पटरियों पर लेटकर आंदोलन
#WATCH | #Mumbai: Maratha Quota Supporters Gather In Large Number At CSMT Station Amid Ongoing Protest At Azad Maidan
Video by: @vijaygohil3419 #MarathaReservation #jarangepatil #ManojJarangePatil #mumbainews #CSMT pic.twitter.com/YlU3LcMQhe
— Free Press Journal (@fpjindia) September 1, 2025
लोकल ट्रेनों में लगाएं पोस्टर
मराठा प्रदर्शनकारियों ने सीएसएमटी स्टेशन (CSMT Railway Station) पर एक लोकल ट्रेन के कैबिन में घुसकर पोस्टर लगा दिए.वे लोकल ट्रेन के लोको पायलट के केबिन में भी घुस गए. उन्होंने 'एक मराठा, एक मराठा' का पोस्टर लगा दिया.इसी दौरान मराठा प्रदर्शनकारियों ने पटरियों पर उतरकर ट्रेन को रोका. जब प्रदर्शनकारी हटें तब ट्रेन शुरू हुई.
पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवार भी आंदोलन में शामिल
पुलिस भर्ती (Police Recruitment) की तैयारी कर रहे छात्र भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए हैं. बिना समय गंवाए ये छात्र विरोध प्रदर्शन के दौरान भी अपनी पढ़ाई जारी रख रहे हैं. इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2025 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

