Maharashtra: अहमदनगर-पुणे हाईवे पर बड़ा हादसा, कंटेनर की कार से टक्कर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत
अहमदनगर-पुणे हाईवे पर बड़ा हादसा

महाराष्ट्र: पुणे जिले में अहमदनगर-पुणे हाईवे पर रंजनगांव एमआईडीसी के पास बीती रात सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया. गलत साइड से आ रहे कंटेनर से कार की टक्कर के बाद यह हादसा हुआ. एसपी अभिनव देशमुख ने बताया कि कंटेनर चालक फरार है.