मध्यप्रदेश: इंदौर में बारिश बनी मुसीबत, अस्पताल में सरकारी अस्पताल महाराजा यशवंतराव में घुसा पानी
मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. एक ऐसा ही नजारा इंदौर ( Indore) में देखने को मिला, जहां तेज बारिश के कारण पानी सरकारी महाराजा यशवंतराव अस्पताल (Maharaja Yeshwantrao Hospital) में घुस गया. मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों में और भी बारिश होने की संभावना जताई है. इंदौर में बारिश का औसत आंकड़ा 35 इंच तक रहता था
मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. एक ऐसा ही नजारा इंदौर ( Indore) में देखने को मिला, जहां तेज बारिश के कारण पानी सरकारी अस्पताल महाराजा यशवंतराव (Maharaja Yeshwantrao Hospital) में घुस गया. मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों में और भी बारिश होने की संभावना जताई है. इंदौर में बारिश का औसत आंकड़ा 35 इंच तक रहता था लेकीन इस बार 41 इंच से अधिक पानी बरस चुका है. बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है.
सप्ताह भर के भीतर हुई भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं और जनजीवन प्रभावित हो रहा है. लगातार हो रही बारिश ने तो अब प्रदेश के मंत्रियों से लेकर विधायकों को भी परेशान कर दिया है. दरअसल नेताओं के बंगलों से पानी टपकने की समस्या सामने आई थी. जिससे उन्हें परेशानियोंका सामना करना पड़ा था. राज्य में बीते तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। नर्मदा, बेतवा, सिंध, ताप्ती सहित अन्य नदियां उफान पर हैं. इसके अलावा बांधों का जलस्तर बढ़ने पर पानी की निकासी की जा रही है, जिससे नदियों के तट पर बसे गांवों में अलर्ट जारी किया गया था. राजधानी की कई बस्तियों में भी पानी भर गया है.
Madhya Pradesh: Water enters Maharaja Yeshwantrao Hospital in Indore, after heavy rainfall in the city. pic.twitter.com/ugd7BcjrlE
— ANI (@ANI) September 13, 2019
बता दें कि इंदौर ही नहीं मौसम विभाग ने राज्य के 35 जिलों भोपाल, धार, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, बुरहानपुर, उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, आगर-मालवा, देवास, नीमच, मंदसौर, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, गुना, अशोकनगर, होशंगाबाद, हरदा, सागर, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर, अनूपपुर, डिंडोरी और जबलपुर में कुछ दिनों के भीतर भारी बारिश हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2019 02:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

