Lucknow Suicide Video: लखनऊ में पैरामेडिकल की छात्रा ने 9वें फ्लोर से कूदकर की आत्महत्या, घटना का दिल दहलानेवाला वीडियो आया सामने
लखनऊ (Lucknow) से एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जहांपर एक पैरामेडिकल (Paramedical) की छात्रा ने बिल्डिंग के 9वें फ्लोर से कूदकर आत्महत्या (Suicide) कर ली.
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: लखनऊ (Lucknow) से एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जहांपर एक पैरामेडिकल (Paramedical) की छात्रा ने बिल्डिंग के 9वें फ्लोर से कूदकर आत्महत्या (Suicide) कर ली. बताया जा रहा है की काफी दिनों से छात्रा डिप्रेशन की शिकार थी और उसका इलाज भी चल रहा था. ये घटना लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना इलाकें की बताई जा रही है. जिस समय इस छात्रा ने आत्महत्या की, उस दौरान घर पर उसके पिता मौजदू थे. जब वे नीचे भागे तो उनकी बेटी नीचे पड़ी थी. इस घटना के बाद उसे हॉस्पिटल (Hospital) ले जाया गया. लेकिन डॉक्टर्स ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया. छात्रा का नाम प्रज्ञा था. इस घटना का दिल दहलानेवाला वीडियो सामने आया है.
इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @Khushi75758998 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Lucknow Student Suicide: बीए एलएलबी सेकेंड ईयर की छात्रा ने किया सुसाइड; सुसाइड नोट में लिखा, “सॉरी मॉम-डैड”
छात्रा ने की आत्महत्या (विचलित करनेवाला वीडियो)
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके से एक दुखद खबर सामने आई है.
जहां एक 22 साल की लड़की ने नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. ल
ड़की प्रज्ञा पैरामेडिकल की छात्रा थी. परिवार ने अभी तक किसी पर आरोप नहीं लगाया है.
युवती डिप्रेशन की शिकार थीं और उसका इलाज चल रहा था : पुलिस pic.twitter.com/9Hr6dOygzj
— Khushbu_journo (@Khushi75758998) September 2, 2025
छात्रा का हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज
छात्रा (Student) के पिता सरोज जौनपुर में बीएसएनएल में काम करते है. उनका कहना है की प्रज्ञा पैरामेडिकल में बीएससी की पढ़ाई कर रही थी. उसके डिप्रेशन (Depression) का इलाज दो साल से चल रहा था. वह काफी तनाव में रहती थी. जब उसके पिता रूम में थे और मां बाहर गई हुई थी तो प्रज्ञा ने घर की बालकनी से छलांग लगा दी.
परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर सामने आया है. जिसमें देख सकते है की छात्रा नीचे गिरती है. इस घटना के बाद और बेटी की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. छात्रा के माता पिता गहरे सदमे में है.
आत्महत्या रोकथाम के लिए और मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर पर मदद के लिए कॉल करें:
Tele Manas (Ministry of Health) – 14416 or 1800 891 4416; NIMHANS – + 91 80 26995000 /5100 /5200 /5300 /5400; Peak Mind – 080-456 87786; Vandrevala Foundation – 9999 666 555; Arpita Suicide Prevention Helpline – 080-23655557; iCALL – 022-25521111 and 9152987821; COOJ Mental Health Foundation (COOJ) – 0832-2252525
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2025 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

