News

Leopard Entered Amravati’s SRPF Office: अमरावती के एसआरपीएफ ऑफिस में घुसा तेंदुआ, बिल्डिंग में घूमता हुआ आया नजर;VIDEO

महाराष्ट्र के अमरावती शहर में एक तेंदुआ एसआरपीएफ के ऑफिस नंबर 9 में पहुंच गया. इस दौरान तेंदुआ बिल्डिंग में घूमता हुआ दिखाई दिया.

Leopard Entered Amravati’s SRPF Office: अमरावती के एसआरपीएफ ऑफिस में घुसा तेंदुआ, बिल्डिंग में घूमता हुआ आया नजर;VIDEO
Credit-(X,@LokmatTimes_ngp)

अमरावती, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के अमरावती शहर में एक तेंदुआ एसआरपीएफ के ऑफिस नंबर 9 में पहुंच गया. इस दौरान तेंदुआ बिल्डिंग में घूमता हुआ दिखाई दिया.सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए वीडियो में तेंदुआ सीढ़ियों से चढ़ते हुए पूरी बिल्डिंग में घूमता दिखाई दे रहा है.घटना की जानकारी मिलते ही शनिवार रात वन विभाग का बचाव दल तुरंत एसआरपीएफ कैंप परिसर में पहुंचा.वन विभाग अधिकारी अमोल गावनेर ने बताया कि तेंदुआ थोड़ी देर परिसर में घूमने के बाद इमारत से बाहर निकल गया और संत गाडगेबाबा अमरावती विद्यापीठ की दीवार फांदकर परिसर के झाड़ियों में गायब हो गया.एसआरपीएफ कैंप के आसपास के क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों से तेंदुए की बार-बार मौजूदगी देखी जा रही है.समीप के वडाली और पोहरा जंगल क्षेत्रों में तेंदुओं की संख्या में भारी वृद्धि हुई है.

यहां के निवासियों का कहना है कि शाम 7 बजे के बाद भी तेंदुआ दिखाई दे जाता है और कई बार झाड़ियों या गड्ढों में छिपकर बैठा रहता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @LokmatTimes_ngp नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: आधी रात को दिखा खौफनाक मंजर! घर में एक साथ घुसे तेंदुआ और भालू, दहशतभरा वीडियो आया सामने

बिल्डिंग में घुसा तेंदुआ

लोगों में दहशत

तेंदुए ने एसआरपीएफ कैंप क्षेत्र में कई पालतू कुत्तों को अपना शिकार बनाया है. अब जब वह कार्यालय भवन तक पहुंच गया है, तो कर्मचारियों और उनके परिवारों में डर का माहौल है. पुलिस उपनिरीक्षक मनीष घोडेस्वार ने बताया कि महिलाएं और छोटे बच्चे अब परिसर में बाहर निकलने से डर रहे हैं.

तपोवन कॉलोनी में भी तेंदुए का हमला

15 जून को तपोवन परिसर, जो कि अमरावती विश्वविद्यालय से सटा हुआ है, वहां डॉक्टर कॉलोनी में एक तेंदुआ घर के गेट को पार कर आंगन में कूदा और वहां मौजूद एक कुत्ते को मार डाला. इस घटना का वीडियो भी सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2025 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).