देश

Karnataka: हावेरी में धू-धू कर जली KSRTC की 'पल्लिकी' बस; ड्राइवर की सूझबूझ से बची 17 यात्रियों की जान (Watch Video)

कर्नाटक के हावेरी जिले में बेंगलुरु से गदग जा रही एक सरकारी 'पल्लिकी' बस में अचानक भीषण आग लग गई। बस पूरी तरह जलकर राख हो गई, लेकिन ड्राइवर की सतर्कता से सभी 17 यात्री सुरक्षित बच निकलने में सफल रहे.

Karnataka: हावेरी में धू-धू कर जली KSRTC की 'पल्लिकी' बस; ड्राइवर की सूझबूझ से बची 17 यात्रियों की जान (Watch Video)
हावेरी में धू-धू कर जली KSRTC की 'पल्लिकी' बस (Photo Credits: X)

हावेरी, 5 मई: कर्नाटक (Karnataka) के हावेरी जिले (Haveri District) में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. बेंगलुरु से गदग की ओर जा रही कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (Karnataka State Transport) (KSRTC) की एक प्रीमियम 'पल्लिकी' बस ('Pallakki' Bus) में सफर कर रहे 17 यात्री उस समय बाल-बाल बच गए, जब चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई. यह घटना रानेबेन्नूर तालुका (Ranebennur Taluk) के देवरुड्डा गांव (Devarudda Village) के पास राजमार्ग पर हुई. यह भी पढ़ें: UP Road Accident: अंबेडकरनगर में पहले दो बाइक टकराईं, फिर मदद करने जुटे लोगों को कार ने रौंदा; 8 की मौत (Watch Video)

ड्राइवर की सतर्कता ने टाला बड़ा हादसा

अधिकारियों के अनुसार, बस जब राजमार्ग पर दौड़ रही थी, तभी अचानक उसमें से लपटें निकलने लगीं. बस चला रहे ड्राइवर पक्कीरप्पा ने समय रहते आग को नोटिस कर लिया और तुरंत वाहन को सड़क के किनारे रोक दिया. उनकी इस त्वरित कार्रवाई और सतर्कता के कारण बस में सवार सभी 17 यात्री समय रहते नीचे उतर गए, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई.

राख के ढेर में तब्दील हुई बस

देखते ही देखते आग इतनी भीषण हो गई कि पूरी बस लपटों के घेरे में आ गई. कुछ ही समय में करोड़ों की लागत वाली यह 'पल्लिकी' बस जलकर पूरी तरह राख के ढेर में तब्दील हो गई. यात्रियों का सामान और बस की फिटिंग्स को बचाने का मौका भी नहीं मिल सका. यह भी पढ़ें: Karnataka Bus Fire Video: कर्नाटक के विजयपुरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक की टक्कर में दोनों में लगी आग

रानेबेन्नूर के पास हाईवे पर पल्लकी बस में आग लगी

पुलिस जांच और कानूनी कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही रानेबेन्नूर ग्रामीण पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है. प्रारंभिक तौर पर इसे तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट से जोड़कर देखा जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2026 12:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).