देश

Jaunpur Shocker: जौनपुर में 'वर्दी' शर्मसार, शोरूम से iPhone चुराते कैमरे में कैद हुए दो सिपाही; वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में दो पुलिसकर्मियों को एक मोबाइल शोरूम से महंगा आईफोन चुराने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद एसपी ने कड़ी कार्रवाई की.

Jaunpur Shocker: जौनपुर में 'वर्दी' शर्मसार, शोरूम से iPhone चुराते कैमरे में कैद हुए दो सिपाही; वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड
सीसीटीवी में आईफोन चोरी पकड़े जाने के बाद जौनपुर के कांस्टेबल सस्पेंड (Photo Credits: X/@benarasiyaa)

जौनपुर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जौनपुर जिले (Jaunpur District)से खाकी वर्दी को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां दो पुलिस सिपाहियों (Two Police Constables) ने एक मोबाइल शोरूम (Mobile Showroom) से 'आईफोन-15 मैक्स' ('iPhone-15 Max') चोरी कर लिया. हैरानी की बात यह है कि चोरी करने के बाद दोनों पुलिसकर्मी मुस्कुराते हुए दुकान से बाहर निकल गए. हालांकि, उनकी यह करतूत सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो वायरल (Viral Video) होते ही विभाग ने उन पर गाज गिरा दी है. यह भी पढ़ें: Lucknow Shocker: चोरी के शक में महिला के कपड़े फाड़े, 'नग्न तलाशी' ली; दुकानदार ने 40 प्लेटें चुराने का लगाया आरोप

चालाकी से बदला मोबाइल, मुस्कुराते हुए निकले बाहर

यह घटना जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित जेसीज चौराहे के एक मोबाइल शोरूम की है.  शनिवार, 7 फरवरी की दोपहर करीब 2 बजे दो सिपाही, जिनकी पहचान मिथिलेश यादव और धनंजय बिंद के रूप में हुई है, शोरूम में दाखिल हुए.

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सिपाहियों ने सेल्सगर्ल से सबसे महंगा फोन दिखाने को कहा. जब दुकानदार का ध्यान भटका, तो एक सिपाही ने बड़ी चतुराई से अपनी जेब से अपना पुराना आईफोन-13 प्रो निकाला और उसे काउंटर पर रखे नए आईफोन-15 मैक्स से बदल लिया. इसके बाद दोनों बिना कुछ खरीदे वहाँ से चले गए.

सीसीटीवी ने खोली पोल

चोरी का पता तब चला जब शोरूम मालिक ने स्टॉक का मिलान किया और एक महंगा फोन गायब पाया. शक होने पर जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया, तो वर्दीधारियों की यह शर्मनाक करतूत साफ नजर आई. वीडियो में सिपाही फोन बदलने के बाद एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते हुए भी दिखे.  शोरूम मालिक ने तुरंत इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की और वीडियो साक्ष्य के तौर पर पेश किया.

सीसीटीवी में आईफोन चोरी पकड़े जाने के बाद जौनपुर के कांस्टेबल सस्पेंड

एसपी की कड़ी कार्रवाई: दोनों सिपाही सस्पेंड

मामला संज्ञान में आते ही जौनपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) कुंवर अनुपम सिंह ने कड़ा रुख अपनाया. एसपी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव ने दोनों आरोपी सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

पुलिस की छवि पर सवाल

इस घटना ने स्थानीय व्यापारियों और जनता के बीच पुलिस की छवि को गहरा धक्का पहुंचाया है. ओलैंडगंज और जेसीज चौराहे के व्यापारियों ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि कानून के रक्षक ही भक्षक बन जाएंगे, तो सुरक्षा की उम्मीद किससे की जाएगी. पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि विभाग में ऐसे कदाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2026 12:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).