India Will Lead In 6G: भारत करेगा 6G का नेतृत्व, PM मोदी बोले- दुनिया की जरूरत पूरी करने के विजन पर आगे बढ़ रहा है देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रगति मैदान के भारत मंडपम में 7वीं भारतीय मोबाइल कांग्रेस-2023 का उद्घाटन किया. इस मौके पर PM मोदी ने कहा, 'हम ना सिर्फ भारत में तेजी से 5G का विस्तार कर रहे हैं, बल्कि 6G के क्षेत्र में भी लीडर बनने की दिशा में बढ़ रहे हैं.'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रगति मैदान के भारत मंडपम में 7वीं भारतीय मोबाइल कांग्रेस-2023 का उद्घाटन किया. इस मौके पर PM मोदी ने कहा, 'हम ना सिर्फ भारत में तेजी से 5G का विस्तार कर रहे हैं, बल्कि 6G के क्षेत्र में भी लीडर बनने की दिशा में बढ़ रहे हैं.' प्रधानमंत्री ने कहा, 'पिछले वर्ष हम यहां 5जी रोलआउट के लिए इकट्ठा हुए थे, पूरी दुनिया भारत को हैरत भरी नजरों से देख रही थी...हमने दुनिया का सबसे तेज 5जी रोलआउट किया और हर भारतीय तक 5जी पहुंचाने का काम शुरू किया. हम रोलआउट स्टेज से रीचआउट स्टेज तक पहुंचे.' PM मोदी 22 जनवरी को राम मंदिर में करेंगे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा.
प्रधानमंत्री ने कहा, 'आने वाला समय बहुत ही अलग होने जा रहा है. खुशी की बात है कि हमारी युवा पीढ़ी देश के भविष्य का नेतृत्व कर रही है. हमारे टेक रिवॉल्यूशन का नेतृत्व कर रही है.' इस दौरान PM मोदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा. पीएम ने कहा, 'हमारे यहां 2G के समय क्या हुआ था, शायद नई पीढ़ी को नहीं पता होगा...हमारे कालखंड में 4G का विस्तार हुआ लेकिन एक दाग भी नहीं लगा है. मुझे विश्वास है कि 6G में भारत विश्व का नेतृत्व करेगा.'
देखें VIDEO
#WATCH हम ना सिर्फ भारत में तेजी से 5G का विस्तार कर रहे हैं, बल्कि 6G के क्षेत्र में भी लीडर बनने की दिशा में बढ़ रहे हैं: PM मोदी pic.twitter.com/D6NqjovH2y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 27, 2023
PM मोदी ने कहा, 'भारत का सेमीकंडक्टर मिशन सिर्फ अपनी घरेलू जरूरत ही नहीं, दुनिय की जरूरत पूरी करने के विज़न पर आगे बढ़ रहा है.' पीएम मोदी ने कहा कि हमारा युवा जितना किसी भी क्षेत्र से जुड़ेगा, उतना ही उस क्षेत्र में विकास होगा. साथ ही युवाओं का अधिक से अधिक क्षेत्रों से जुड़ने से उनका भी अधिक से अधिक विकास होगा. अटल टिंकरिंग लैब्स और 5जी यूज-केस लैब्स जैसे प्लेटफॉर्म हमारी युवा पीढ़ी को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करते हैं, और उनमें उन सपनों को हासिल करने का विश्वास पैदा करते हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि भारत में विकास का लाभ हर वर्ग, हर क्षेत्र तक पहुंचे, भारत में संसाधनों का सभी को लाभ मिले, सभी को सम्मानजनक जीवन मिले और सभी तक टेक्नोलॉजी का फायदा पहुंचे, इस दिशा में हम तेजी से काम कर रहे हैं. मेरे लिए यही सबसे बड़ा सामाजिक न्याय है.
पीएम मोदी ने कहा कि इंटरनेट कनेक्टिविटी और स्पीड से जीवन जीने में आसानी भी होती है. छात्र शिक्षकों को समस्याएं बता सकते हैं, मरीज डॉक्टरों से परामर्श ले सकते हैं, और किसान खेती की नई तकनीकों को समझ सकते हैं. नागरिकों के लिए Access to Capital, Access to Resources and Access to Technology हमारी सरकार की प्राथमिकता में है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2023 12:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

