क्रिकेट

South Africa vs Pakistan 1st ODI 2024 Live Streaming: आज पहले वनडे में साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच होगी कड़ी टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबला का लुफ्त

दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबल आज यानी 17 दिसंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पार्ल(Paarl) के सुपरस्पोर्ट पार्क (Boland Park) में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच इसे पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली गई.

South Africa vs Pakistan 1st ODI 2024 Live Streaming: आज पहले वनडे में साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच होगी कड़ी टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबला का लुफ्त
दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान (Photo: @TheRealPCB/@ProteasMenCSA)

South Africa National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team 1st ODI 2024 Live Streaming: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबल आज यानी 17 दिसंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पार्ल(Paarl) के सुपरस्पोर्ट पार्क (Boland Park) में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच इसे पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली गई. जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया. ऐसे में सबकी निगाहें अब वनडे सीरीज पर है. यह भी पढें: Australia vs India 3rd Test 2024 Day 4 Scorecard: चौथे दिन का खेल खत्म, टीम इंडिया का स्कोर 9 विकेट पर 252 रन, ऑस्ट्रेलिया से 193 रन पीछे; देखें स्कोर

वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका की कमान एडेन मार्कराम के कंधो पर होगी. इसके अलावा रासी वान डेर डुसेन, ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), डेविड मिलर, मार्को जानसन कगिसो रबाडा, केशव महाराज सहित कई स्टार खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं. दूसरी ओर, पाकिस्तान की कप्तानी मोहम्मद रिज़वान करेंगे। पाकिस्तान में मोहम्मद रिज़वान के अलावा अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम,सलमान आगा, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ सहित कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता हैं.

साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे कब खेला जाएगा?

साउथ अफ्रीकाऔर पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मुकाबला 17 दिसंबर मंगलवार को भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे पार्ल(Paarl) के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा.

साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मुकाबला कहां देखें?

बता दें की भारत में टीवी पर साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान वनडे सीरीज़ का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18-1 एसडी और स्पोर्ट्स 18-1 एचडी चैनलों पर किया जाएगा. जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा ऐप और वेबसाइट उपलब्ध होगी. ऐसे में फैंस यहां से पहले वनडे मुकाबला का लुफ्त उठा सकतें हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

साउथ अफ्रीका: टोनी डी ज़ोरज़ी, रयान रिकेलटन, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, ओटनील बार्टमैन

पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, सईम अयूब, बाबर आजम, तय्यब ताहिर, सलमान आगा, मोहम्मद रिजवान (कप्तान), शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, अबरार अहमद

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2024 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).