देश

पाकिस्तान फिर हुआ बेनकाब: भारत ने खोली झूठे दावों की पोल, कहा- बातचीत को नहीं है तैयार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज अपने पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान (Imran Khan) के बातचीत के आग्रह वाले पत्र का जवाब दिया है. लेकिन अब इसको लेकर पाकिस्तानी मीडिया भ्रम फैला रही है कि भारत भी पाकिस्तान से बातचीत चाहता है. इस बीच पाकिस्तानी मीडिया की पोल खोलने के लिए भारत के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है.

पाकिस्तान फिर हुआ बेनकाब: भारत ने खोली झूठे दावों की पोल, कहा- बातचीत को नहीं है तैयार
इमरान खान (Photo Credits: Wikimedia Commons)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज अपने पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान (Imran Khan) के बातचीत के आग्रह वाले पत्र का जवाब दिया है. लेकिन अब इसको लेकर पाकिस्तानी मीडिया भ्रम फैला रही है कि भारत भी पाकिस्तान से बातचीत चाहता है. इस बीच पाकिस्तानी मीडिया की पोल खोलने के लिए भारत के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है.

न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने विदेश मंत्रालय के हवाले से बताया पीएम मोदी ने पाकिस्तान के साथ बातचीत को लेकर कुछ नहीं कहा है. इमरान खान को लिखे पत्र में पीएम मोदी ने कहा "इसके लिए विश्वास, आतंक, हिंसा और शत्रुता से मुक्त वातावरण बनाना महत्वपूर्ण है."

दरअसल द एक्सप्रेस ट्रिब्यून सहित तमाम पाकिस्तानी मीडिया ने गुरुवार को दावा किया कि भारत ने पाकिस्तान के साथ बातचीत की इच्छा जताई है. पाकिस्तान में मीडिया रिपोर्टाें में विदेश कार्यालय के सूत्रों के हवाले से दावा किया गया था कि पीएम मोदी ने बातचीत के लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान और भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को इस संबंध में पत्र लिखा है.

गौरतलब हो कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने 7 जून को पीएम मोदी को एक पत्र लिख कर कहा था कि कश्मीर मुद्दे सहित सभी सुलह योग्य समस्याओं के समाधान के लिए नई दिल्ली के साथ इस्लामाबाद वार्ता करना चाहता है. इसी के जवाब में पीएम मोदी ने आज एक पत्र के जरिए कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत तभी संभव है जब पाकिस्तान आतंक का रास्ता छोड़ देगा.

यह भी पढ़े- पीएम मोदी ने इमराम खान को दिया करारा जवाब- आतंक का छोड़ो साथ, तभी होगी भारत-पाक के बीच बात

आपको बता दें कि मोदी के सत्ता में वापस आने के बाद यह दूसरा मौका है जब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के लोगों की बेहतरी के लिए भारत के साथ मिल कर काम करने की आकांक्षा जताई है. हालांकि, तब भी भारत की ओर से पाकिस्तान के वार्ता प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया था और कहा गया कि आतंकवाद और वार्ता साथ-साथ नहीं हो सकती है.

गौरतलब है कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया और पाकिस्तान के बालाकोट में 26 फरवरी को आतंकी ठिकानों पर भारत के एयर स्ट्राइक करने के बाद दोनों देश लगभग युद्ध की कगार पर पहुंच गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2019 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).