News

Dharashiv Online Fraud: लिंक पर क्लिक करते ही आरोपियों ने उड़ा लिए 16 लाख रूपए, भारी मुनाफे का लालच देकर ऑनलाइन फ्रॉड, धाराशिव में पिता और बेटे के साथ ठगी

लोगों के साथ ऑनलाइन फ्रॉड की घटनाएं काफी ज्यादा बढ़ गई है. इन आरोपियों के कारण नागरिकों को लाखों रूपए का चुना लग रहा है. ऐसी ही एक घटना धाराशिव के तुलजापुर से सामने आई है.

Dharashiv Online Fraud: लिंक पर क्लिक करते ही आरोपियों ने उड़ा लिए 16 लाख रूपए, भारी मुनाफे का लालच देकर ऑनलाइन फ्रॉड, धाराशिव में पिता और बेटे के साथ ठगी
Online Fraud

धाराशिव, महाराष्ट्र: लोगों के साथ ऑनलाइन फ्रॉड (Online Fraud) की घटनाएं काफी ज्यादा बढ़ गई है. इन आरोपियों के कारण नागरिकों को लाखों रूपए का चुना लग रहा है. ऐसी ही एक घटना धाराशिव (Dharashiv) के तुलजापुर (Tuljapur) से सामने आई है. जहां पर एक पिता और बेटे को ज्यादा मुनाफे का लालच देकर उनके साथ ठगी की गई है. शिकायत के मुताबिक़ उनके साथ 16 लाख रूपए का फ्रॉड (Fraud)किया गया है. इस घटना में साइबर पुलिस (Cyber Police) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बता दें की डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन फ्रॉड की घटनाओं के कारण अब तक लोगों को लाखों रूपए का चुना लग चूका है.

कई शहरों में ये गैंग सक्रिय है, जो नागरिकों से संपर्क करते है और इसके बाद उनका भरोसा जीतकर उनके साथ धोखाधड़ी करते है. ये भी पढ़े:मुंबई में पकड़ा गया 60 करोड़ की ठगी कर चुका साइबर फ्रॉड गैंग, सैकड़ों बैंक अकाउंट और सिम कार्ड से चल रहा था फर्जीवाड़ा

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक़ इन आरोपियों ने पीड़ित कालिदास लिंबाजी गवली और उनके बेटे कृष्णा से संपर्क किया और उन्हें ज्यादा पैसे का लालच दिया.इसके बाद, उन्होंने एक फर्जी लिंक (Fake Link) बनाकर व्हाट्सएप (Whatsapp) पर भेजा और उनसे जानकारी भरने को कहा.इस लिंक के ज़रिए पिता और बेटे से 16,85,498 रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई. आरोपियों ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से संपर्क कर फिर्यादी का भरोसा जीतकर, उन्हें एक फर्जी स्कीम (Fake Scheme) में निवेश कराकर आर्थिक धोखाधड़ी की.

ठगी का अहसास होने पर पुलिस में फिर्यादी ने की शिकायत

इस दौरान जब फिर्यादी को अहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है तो उन्होंने इस मामले में साइबर पुलिस (Cyber Police) में जाकर इसकी शिकायत दर्ज करवाई. इस मामले की जांच पुलिस कर रही है. इस दौरान साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लोगों से लालच देने की बातों में न आएं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2025 03:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).