News

Pune Shocker: प्रेम विवाह के कारण गुस्साई मां और भाई ने जमाई की जमकर की पिटाई, बेटी को किडनैप किया, पुणे जिले का वीडियो आया सामने; VIDEO

पुणे के खेड़ तहसील में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जहांपर एक प्रेम विवाह करने के कारण लड़की की मां और भाई ने मिलकर बेटी की पति की जमकर पिटाई और बेटी को किडनैप कर लिया.

Pune Shocker: प्रेम विवाह के कारण गुस्साई मां और भाई ने जमाई की जमकर की पिटाई, बेटी को किडनैप किया, पुणे जिले का वीडियो आया सामने; VIDEO
Credit-(X,@fpjindia)

पुणे, महाराष्ट्र: पुणे के खेड़ तहसील में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जहांपर एक प्रेम विवाह करने के कारण लड़की की मां और भाई ने मिलकर बेटी की पति की जमकर पिटाई और बेटी को किडनैप कर लिया. घटना खरपुडी गांव की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार युवती ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर एक युवक से आंतरजातीय विवाह कर लिया था. इस शादी से नाराज़ उसके घरवालों को समाज में बेइज्जती महसूस हुई, जिससे उन्होंने बदला लेने की ठानी.बेटी और उसके पति को उनके ही गांव में बीच चौराहे पर घेरकर पहले जमकर पीटा गया. इसके बाद जबरदस्ती बेटी को वहां से खींचकर ले जाया गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने इस पूरी घटना को मोबाइल में कैद कर लिया और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @fpjindia नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Fighting Between Women in Pune: सड़क पर महिलाओं के बीच फ्रीस्टाइल, एक दुसरे के बाल पकड़कर जमकर की मारपीट, पुणे के कदमावाक बस्ती की घटना (Watch Video)

बेटी के पति के साथ मारपीट

पुलिस ने 15 लोगों पर दर्ज किया मामला

इस मामले में खेड पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की की मां, भाई सहित कुल 15 लोगों के खिलाफ अपहरण और मारपीट का केस दर्ज किया है.फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2025 08:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).