How To Download Bharat Taxi App: अमित शाह आज लॉन्च करेंगे ‘भारत टैक्सी’, जानें ऐप डाउनलोड करने का पूरा तरीका और खास फीचर्स

How To Download Bharat Taxi App: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज यानी 5 फरवरी को भारत टैक्सी ऐप लॉन्च करेंगे. इसे दुनिया का पहला और सबसे बड़ा सहकारी मॉडल पर आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म बताया जा रहा है. भारत टैक्सी का मकसद उबर और ओला जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स को चुनौती देना है, जहां ड्राइवरों—जिन्हें यहां सारथी कहा जाता है—को बिज़नेस मॉडल के केंद्र में रखा गया है. Bharat Taxi App: शीर्षक भारत टैक्सी का शुभारंभ, सर्ज प्राइसिंग से मुक्ति और किफायती किराए का वादा

भारत टैक्सी जीरो कमीशन और बिना सर्ज प्राइसिंग के मॉडल पर काम करेगी, जिससे यात्रियों को पारदर्शी किराया और ड्राइवरों को ज्यादा कमाई का वादा किया गया है. अगर आप भी यह नया ऐप इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें.

How To Download Bharat Taxi App: ऐसे करें ऐप डाउनलोड

Android यूज़र्स के लिए

Google Play Store खोलें

सर्च करें – “Bharat Taxi – Cab, Auto & Bike”

डेवलपर नाम चेक करें – Sahakar Taxi Cooperative Limited या Moving Tech Innovations

Install पर टैप करें

ऐप खोलकर मोबाइल नंबर डालें और OTP से वेरिफिकेशन करें

प्रोफाइल पूरा करें और लोकेशन परमिशन दें

iPhone (iOS) यूज़र्स के लिए

Apple App Store पर जाएं

सर्च करें – “Bharat Taxi – Ride Booking App”

Get पर टैप करें और Face ID / Apple ID से ऑथेंटिकेट करें

ऐप खोलें और मोबाइल नंबर वेरिफाई कर सेटअप पूरा करें

ड्राइवरों के लिए नोट: जो ड्राइवर भारत टैक्सी से जुड़ना चाहते हैं, उन्हें अलग से “Bharat Taxi Driver App” डाउनलोड करना होगा, जिसमें वाहन रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट अपलोड की प्रक्रिया है.

Bharat Taxi App के खास फीचर्स

No Surge Pricing: पीक आवर्स या बारिश में भी किराया नहीं बढ़ेगा

Zero Commission Model: ड्राइवरों से कोई भारी कमीशन नहीं

Driver Ownership: ड्राइवर सहकारी संस्था के हिस्सेदार होंगे

Safety Features:

वन-टैप SOS बटन

इमरजेंसी के लिए Siren फीचर

लाइव राइड ट्रैकिंग

Women Empowerment:

बाइक दीदी (Bike Didi) और Sarathi Didi जैसी सेवाएं

150 से ज्यादा महिला ड्राइवर पहले ही प्लेटफॉर्म से जुड़ चुकी हैं.

लॉन्च इवेंट के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले ड्राइवरों को शेयर सर्टिफिकेट और ₹5 लाख का बीमा कवर भी दिया गया.

कहां शुरू हुई सेवा और आगे की योजना

भारत टैक्सी की आधिकारिक शुरुआत दिल्ली-एनसीआर से हुई है, जबकि यह सेवा फिलहाल गुजरात के कुछ हिस्सों में पहले से चालू है. सहकारी संस्था का लक्ष्य है कि अगले दो वर्षों में भारत के हर राज्य और प्रमुख शहर में इस सेवा का विस्तार किया जाए.