गुजरात के ढोलका तहसील में बड़ा हादसा, रासायनिक कचरे से निकली जहरीली गैस, 4 लोगों ने तोड़ा दम
गुजरात (Gujarat) से बड़ी खबर आ रही है. यहां अहमदाबाद (Ahmedabad) जिले के ढोलका तहसील (Dholka Tehsil) में रासायनिक कचरे से जहरीली गैस का रिसाव (Gas Leak) होने से चार लोगों की मौत हो गई है.
अहमदाबाद: गुजरात (Gujarat) से बड़ी खबर आ रही है. यहां अहमदाबाद (Ahmedabad) जिले के ढोलका तहसील (Dholka Tehsil) में रासायनिक कचरे (Chemical Waste) से जहरीली गैस का रिसाव (Gas Leak) होने से चार लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि गैस का रिसाव चिरिपाल ग्रुप ऑफ कंपनीज (Chiripal Group of Companies) में हुआ है. मौके पर पुलिस और फायरब्रिगेड ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया है.
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक ढोलका तहसील के सिमीज-ढोली (Simej-Dholi) गाँवों के पास चिरिपाल ग्रुप ऑफ कंपनीज में रासायनिक टैंक से जहरीली गैस का रिसाव हुआ है, जिसकी चपेट में आने से चार मजदूरों की मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवा दिया है. एनजीटी ने आंध्रप्रदेश में गैस रिसाव की दो अलग-अलग घटनाओं के पीड़ितों को मुआवजा देने को कहा
पुलिस उपाधीक्षक नितेश पांडे (Nitesh Pandey) ने बताया कि चार मजदूर एक रासायनिक अपशिष्ट टैंक (Chemical Waste Tank) की सफाई कर रहे थे. रासायनिक कचरे (Chemical Waste) से निकलने वाली जहरीली गैस (Poisonous Gas) के कारण उनकी मौत हो गई. एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.
Gujarat: Four people died in an alleged gas leak at Chiripal Group of Companies near Simej - Dholi villages of Dholka tehsil. More details awaited.
— ANI (@ANI) July 18, 2020
बीते 7 जुलाई को वाराणसी शहर के भेलूपुर स्थित जल संस्थान परिसर में क्लोरीन गैस के पुराने सिलेंडर में रिसाव होने से तीन लोग बेहोश हो गए और कई लोग बीमार हो गए. देर रात हुई इस घटना में बेहोश लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. गैस रिसाव के कारण लोग घर से बाहर भागने लगे थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2020 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

