देश

Ahmedabad Schools Bomb Threat: दिल्ली के बाद अब अहमदाबाद के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप, तलाश जारी

देश की राजधानी दिल्ली के बाद अब अहमदाबाद के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. बम से उड़ाने की यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई है. तीनो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया.

Ahmedabad Schools Bomb Threat: दिल्ली के बाद अब अहमदाबाद के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप, तलाश जारी
(Photo Credits File)

Ahmedabad Schools Bomb Threat: देश की राजधानी दिल्ली के बाद अब अहमदाबाद के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. बम से उड़ाने की यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई है. तीनो  स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. वहीं पुलिस को इसके बारे में सूचना मिलने के बाद मौके पर बम निरोधी दस्ते के साथ मौजूद है. फिलहाल तलाशी जारी है.

बताना चाहेंगे कि इससे पहले पिछले हफ्ते देश की राजधानी दिल्ली के एक दो नहीं करीब 80  स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला है. जिसमें सभी स्कूलों को उड़ाने की धमकी दी गई थी. हालांकि जांच के बाद कुछ नहीं पाया गया. यह भी पढ़े: Delhi Bomb Threat Case: दहशत फैलाना, सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ना था ईमेल भेजने का मकसद

अहमदाबाद के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:

हालांकि दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के कुछ घंटों बाद गृह मंत्रालय (एमएचए) ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है. गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "ऐसा लगता है कि यह एक फर्जी कॉल है. दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ​​मानक प्रोटोकॉल का पालन कर रही हैं और उचित कदम उठा रही हैं. हालांकि जांच के कुछ घंटे बाद दिल्ली पुलिस ने धमकी को फेक बताया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2024 12:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).