Xiaomi के भारत के पूर्व एमडी मनु कुमार जैन को ED ने किया तलब, इस मामले में होगी पूछताछ
मनु कुमार जैन (Photo Credits: ANI)

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शाओमी (Xiaomi) के भारत के पूर्व प्रबंध निदेशक मनु कुमार जैन (Manu Kumar Jain) को आज तलब किया है. जैन को जांचकर्ताओं के सामने पेश होने के लिए कहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कंपनी का व्यवसाय भारतीय विदेशी मुद्रा कानूनों के अनुरूप है या नहीं. सूत्रों ने कहा कि जैन, वर्तमान में दुबई स्थित शाओमी में वैश्विक उपाध्यक्ष हैं, वें फ़िलहाल भारत यात्रा पर है.