CM Revanth Reddy Meets KCR: पूर्व सीएम केसीआर से यशोदा अस्पताल मिलने पहुंचे तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी, जाना हाल (Watch Video)
Revanth Reddy Meets KCR- Photo Credits ANI

 Revanth Reddy Meets KCR: तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव 7 दिसम्बर को एर्रावल्ली स्थित अपने फार्महाउस पर गिरने के बाद उन्हें हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां पर उनके बाएं कूल्हे में फ्रैक्चर होने के बाद दो दिन पहले रिप्लेसमेंट सर्जरी की गई. रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद उन्हें देखने आने जाने वालों का तांता लगा हुआ है. रविवार को तेलंगाना के निर्वाचित सीएम रेवंत रेड्डी भी हैदराबाद के यशोदा अस्पताल पहुंचकर उनका हाल चाल जाना.

3 दिसंबर को बीआरएस के कांग्रेस पार्टी के हाथों सत्ता गंवाने के बाद केसीआर सिद्दीपेट जिले के एर्रावल्ली में अपने फार्महाउस पर रह रहे थे. इसी दौरान वे अपने बाएं फार्म फार्महाउस में गिर गए. जिससे उनके कूल्हे में फ्रैक्चर आ गया.

Video: