शिक्षा

Goa Board SSC Result 2019: जीबीएसएचएसई के दसवीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, ऑफिशियल वेबसाइट gbshse.org पर ऐसे करें चेक

गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन दसवीं के रिजल्ट घोषित हो चुके हैं. स्टूडेंट्स अपने स्कोर की जांच और रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए GBSHSE की ऑफिशियल वेबसाइट gbshse.org पर जा सकते हैं....

Goa Board SSC Result 2019: जीबीएसएचएसई के दसवीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, ऑफिशियल वेबसाइट gbshse.org पर ऐसे करें चेक
रिजल्ट (Photo Credit- Pixabay)

Goa Board SSC Result 2019: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन दसवीं (SSC) के रिजल्ट घोषित हो चुके हैं. स्टूडेंट्स अपने स्कोर की जांच और रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए GBSHSE की ऑफिशियल वेबसाइट gbshse.org पर जा सकते हैं. राज्य भर में 28 केंद्रों पर गोवा बोर्ड दसवीं की परीक्षा के लिए कुल 18,726 छात्र उपस्थित हुए. ये परीक्षाएं 2 से 23 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं. पिछले साल गोवा बोर्ड दसवीं की परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.64% था. उपस्थित होने वाले 20,238 छात्रों में से, 18,142 ने दसवीं 2018 की परीक्षा पास की थी. डिसूजा जॉन ने 581 अंक प्राप्त कर पहला स्थान ले आए थे.

जीबीएसएचएसई ने 30 अप्रैल को बारहवीं के रिजल्ट घोषित किए. गोवा बोर्ड बारहवीं परीक्षा 2019 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.59% है. जीबीएसएचएसई बारहवीं की परीक्षा में 40 प्रतिशत छात्रों ने 60-74 प्रतिशत की सीमा में स्कोर किया. कॉमर्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 91.86% और 91.7% है.

यह भी पढ़ें: Gujarat 10th SSC Result 2019: गुजरात बोर्ड दसवीं कक्षा के परिणाम घोषित, ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर ऐसे करें चेक

ऐसे करें चेक:

स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट - gbshse.org पर जाएं

स्टेप 2: SSC Result 2019 की लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3: अपना विवरण दर्ज करें और sumbit दबाएं

स्टेप 4: अपना रिजल्ट देखें

स्टेप 5: भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें

इन वेबसाइट्स पर भी कर सकते हैं चेक:

examresults.net/goa

schools9.com

results.amarujala.com

KnowYourResult.com

Goa10.KnowYourResult.com

indiaresults.com

एसएमएस के माध्यम से ऐसे करें चेक:

स्टूडेंट्स अपने मोबाइल के जरिए गोवा बोर्ड दसवीं के रिजल्ट 2019 की जांच कर सकते हैं. अपने मोबाइल के मैसेज मोड में जाएं, 'RESULTGOA10ROLLNO' टाइप करें और इसे 56263 पर भेज दें.

बता दें कि गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन की स्थापना 27 मई 1975 को 1975 द गोवा, दमन एंड दीव सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड एक्ट, 1975 के तहत की गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2019 11:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).