Woman Attacked by Dogs: स्कूटी सवार महिलाओं पर कुत्तों ने किया हमला, संतुलन बिगड़ने पर कार से टकराई गाड़ी, दोनों घायल, लुधियाना का VIDEO आया सामने
आवारा कुत्तों के हमले लोगों पर बढ़ते ही जा रहे है. कई जगहों पर कुत्तों के हमले में लोग घायल भी हो चुके है. ऐसा ही एक वीडियो पंजाब के लुधियाना से सामने आया है. जहांपर स्कूटी से जा रही महिलाओं पर कुत्तों के झुंड से हमला कर दिया.
लुधियाना, पंजाब: आवारा कुत्तों के हमले लोगों पर बढ़ते ही जा रहे है. कई जगहों पर कुत्तों के हमले में लोग घायल भी हो चुके है. ऐसा ही एक वीडियो पंजाब के लुधियाना से सामने आया है. जहांपर स्कूटी से जा रही महिलाओं पर कुत्तों के झुंड से हमला कर दिया. इस हमले में महिला का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी एक कार से टकरा गई और दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गई. इस हमले में दोनों महिलाएं बुरी तरह घायल हुई है. ये घटना लुधियाना के मॉडल टाउन इलाकें की बताई जा रही है.बता दें की कई शहरों में आवारा कुत्तों के हमले लोगों पर बढ़ चुके है. स्कूल जानेवाले छात्रों से लेकर इलाके में पैदल चल रहे लोगों पर भी कुत्तों के हमले सामने आ चुके है.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @nedricknews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Dogs Attack Video: पंजाब में पांच कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग महिला पर किया हमला, नीचे गिराकर 15 जगह काटा
स्कूटी सवार महिलाओं पर कुत्तों ने किया हमला
चलती स्कूटी पर कुत्तों का हमला, हुआ भयानक एक्सीडेंट
- पंजाब में लुधियाना से कुत्तों के हमले का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया हैं. लुधियाना के मॉडल टाउन इलाके में आवारा कुत्तों ने स्कूटी सवार महिलाओं पर हमला किया. जिससे स्कूटी सवार महिलाये पास कड़ी कार से जा टकराई और 10 फ़ीट… pic.twitter.com/e8Xi1EVoKF
— Nedrick News (@nedricknews) July 25, 2025
कार से टकराई स्कूटी
यह पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. हादसे में दोनों महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.
घटना को लेकर लोगों में रोष
इलाके के निवासियों का कहना है कि आवारा कुत्तों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है.कई बार शिकायत के बावजूद नगर निगम ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया.स्थानीय लोगों ने बताया कि आवारा कुत्तों के डर से बच्चे घर से बाहर खेलने नहीं निकलते और बुजुर्गों का भी बाहर चलना खतरे से खाली नहीं है.हर दिन नए इलाकों में कुत्तों के हमले की खबरें आ रही हैं, जिससे लोग परेशान है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2025 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

