News

Greater Noida Fight Video: ग्रेटर नोएडा में कॉलेज की पार्टी में हुआ विवाद, बाउंसरों ने छात्रों को जमकर पीटा, वीडियो आया सामने

ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज से एक मारपीट का वीडियो सामने आ रहा है. जिसमें छात्र के साथ कुछ बाउंसर जमकर मारपीट कर रहे है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

Greater Noida Fight Video: ग्रेटर नोएडा में कॉलेज की पार्टी में हुआ विवाद, बाउंसरों ने छात्रों को जमकर पीटा, वीडियो आया सामने
Credit-(X ,@BilalBiswani)

ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज से एक मारपीट का वीडियो सामने आ रहा है. जिसमें छात्र के साथ कुछ बाउंसर जमकर मारपीट कर रहे है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो  वायरल हो रहा है. ये पूरी मारपीट कॉलेज के अधिकारियों के सामने हुई और इस दौरान देखा जा सकता है की अधिकारी इनको समझाने का और छुड़ाने का प्रयास कर रहे है.

बताया जा रहा है की ग्रेटर नोएडा का ये एक बड़ा कॉलेज है. अधिकारियों के सामने छात्र को जमकर पीटा गया.इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस घटना के बाद लोगों में भी काफी नाराजगी देखी जा रही है. ये भी पढ़े:Video: ग्रेटर नोएडा में दबंगों का आतंक! डिलीवरी बॉय के साथ की जमकर मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

ग्रेटर नोएडा में छात्र से मारपीट 

बताया जा रहा है की इस मामले में लोगों ने जांच की मांग की है और इससे संबंधित बाउंसरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. बताया जा रहा है की जिस छात्र से मारपीट की गई है, वो हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @BilalBiswani नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2024 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).